India बनाम England: कहाँ और कैसे देखें ये महासंग्राम, टाइमिंग, टीवी चैनल्स और स्क्वाड की फुल डिटेल्स

India VS England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में आज मेजबान India National Cricket Team का मुकाबला England Cricket Team से होने वाला है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज करने के बाद अब यह टीम भारत के सामने नए मुकाबले के लिए खड़ी है। वहीं भारत घरेलू परिस्थितियों में दमदार परफॉरमेंस के साथ अपने नाम खिताब करने की नियत से आज भारत मैदान में उतरने वाला है। ऐसे में यह सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

कब और कहां खेला जाएगा मैच

सेमीफाइनल मुकाबला आज 5 मार्च मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच की टाइमिंग की बात करें तो यह भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इसके अलावा अगर UK की टाइमिंग की बात करें तो यह यूके में समय के अनुसार 1:30 PM GMT होने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए यह फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका, ऐसे में ऐसा लगता है कि दोनों ही टीमें आज जी-जान लगाकर खिताब के एक कदम आगे पहुँचने के लिए संघर्ष करने वाली हैं।

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल ऑनलाइन कहाँ देखें आज का मैच

क्रिकेट फैंस अलग-अलग देशों में इस मैच को अलग अलग प्लेटफॉर्म आदि पर देख सकते हैं। भारत में मैच को JioHotstar पर फ्री में देखा जा सकता है। आपको बस ऐप में लॉगिन करना है और मैच आपको नजर आने वाला है। इसका मतलब है कि आपको न तो JioHotstar के Subscription की जरूरत नहीं होने वाला है और इसके अलावा किसी भी प्लान की भी जरूरत आपको नहीं पड़ने वाली है। फाइनल मैच भी आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं।

अगर आप UK में मैच को देखना चाहते हैं तो आप Sky Sports Cricket पर जा सकते हैं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में आप मैच को Prime Video पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, रेडियो कमेंट्री के लिए BBC Radio 5 Sports Extra पर जाया जा सकता है। आप आप इंडिया में रहते हैं और अभी तक आपके फोन में JioHotstar App नहीं है तो आप इसे Google Play Store या iOS स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

इंग्लैंड की स्क्वॉड

Harry Brook (कप्तान), Rehan Ahmed, Jofra Archer, Tom Banton, Jacob Bethell, Jos Buttler, Sam Curran, Liam Dawson, Ben Duckett, Will Jacks, Jamie Overton, Adil Rashid, Phil Salt, Josh Tongue और
Luke Wood टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

भारत की स्क्वॉड

Suryakumar Yadav (कप्तान), Sanju Samson, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Ishan Kishan, Rinku Singh, Mohammed Siraj, Washington Sundar, Shivam Dube, Abhishek Sharma, Varun Chakaravarthy, Arshdeep Singh और Tilak Varma टीम का हिस्सा होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: बिना AC कमरे को ठंडा करने के 6 साइंटिफिक तरीके: 100 रुपये के खर्च में बन जाएगा मिनी कूलिंग सिस्टम! शिमला वाली मिलेगी ठंडक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :