1 अप्रैल से भारत में बैन हो सकते हैं चीनी CCTV ब्रांड्स? देखें कारण और 5 पॉइंट्स में समझें क्या बदल जाएगा

1 अप्रैल से भारत में CCTV कैमरों को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स आदि की मानें तो सरकार नए नियम लागू करने जा रही है, जिसके बाद कई चीनी कंपनियों के CCTV कैमरे भारत में बेचे नहीं जा सकेंगे। इनमें खास तौर पर Hikvision, Dahua और TP-Link जैसी कंपनियों का नाम सामने आ रहा है।

सरकार बना सकती है नए नियम?

सरकार ने अब यह नियम बना दिया है कि भारत में बिकने वाले हर इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरे को STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) सर्टिफिकेशन लेना जरूरी होगा। इस सर्टिफिकेशन के बिना कोई भी कंपनी भारत में अपने CCTV प्रोडक्ट नहीं बेच पाएगी। बताया जा रहा है कि कई चीनी कंपनियों को यह सर्टिफिकेशन नहीं मिल रहा है, इसलिए उनके प्रोडक्ट्स पर रोक लग सकती है।

सरकार यह कदम क्यों उठा रही है?

असल में यह फैसला सिर्फ बिजनेस से जुड़ा नहीं है, बल्कि सिक्योरिटी कारणों से लिया जा रहा है। सरकार को चिंता है कि कुछ विदेशी CCTV कैमरों के जरिए डेटा या वीडियो फुटेज बाहर भेजा जा सकता है या अनधिकृत एक्सेस हो सकता है। इसलिए अब कंपनियों को यह भी बताना होगा कि उनके कैमरे में इस्तेमाल होने वाला चिपसेट किस देश का है और डिवाइस सिक्योरिटी टेस्ट पास करना होगा।

2024 में ही आ चुके थे नए नियम

यह नियम 2024 में ही घोषित कर दिए गए थे और कंपनियों को 2 साल का समय दिया गया था। अब यह समय खत्म हो रहा है और 1 अप्रैल से नए नियम पूरी तरह लागू किये जा सकते हैं।

इसका असर किस पर पड़ेगा?

पहले भारत के CCTV मार्केट में चीनी कंपनियों का बड़ा हिस्सा था, लेकिन अब भारतीय कंपनियां तेजी से आगे आ गई हैं। जैसे: CP Plus, Qubo, Prama, Matrix और Sparsh।

रिपोर्ट्स के अनुसार अब भारत के CCTV मार्केट में 80% से ज्यादा हिस्सेदारी भारतीय कंपनियों की हो चुकी है। यानी अगर चीनी कंपनियों पर रोक लगती है, तो भारतीय कंपनियों को सीधा फायदा होगा।

आम लोगों पर क्या असर होगा?

आम यूजर्स के लिए इसका मतलब यह है:

  • आगे से CCTV खरीदते समय STQC सर्टिफाइड कैमरा लेना होगा
  • कुछ सस्ते चीनी कैमरे मार्केट से गायब हो सकते हैं
  • भारतीय ब्रांड्स के कैमरे ज्यादा देखने को मिलेंगे
  • सिक्योरिटी ज्यादा बेहतर होगी

यह भी पढ़ें: रियलमी ला रहा भारत का पहला ‘सेल्फ़ी मिरर’ वाला फोन.. रियर कैमरा से मिलेगी धमाका सेल्फ़ी.. सस्ते में मिलेंगे धाकड़ फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :