भारत में शुरू हुआ ‘AI का महाकुंभ’..PM Modi करेंगे AI Summit (Impact Expo) का उद्घाटन: देखें टाइमिंग, शेड्यूल और अन्य सम्पूर्ण जानकारी

Updated on 16-Feb-2026

भारत इस हफ्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े आयोजनों में से एक की मेजबानी कर रही है। India AI Impact Expo को प्रधानमंत्री Narendra Modi 16 फरवरी शाम 5 बजे उद्घाटित करेंगे। यह भव्य आयोजन Bharat Mandapam में 20 फरवरी तक चलेगा और इसके साथ India AI Impact Summit के सेशन भी आयोजित होंगे। इस बड़े ईवेंट को ‘AI का महाकुंभ’ कहा जा सकता है, जहां AI के असली इस्तेमाल, हेल्थकेयर, खेती, शिक्षा, गवर्नेंस और इंडस्ट्री को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

कब और कहां?

  • स्थान: Bharat Mandapam, नई दिल्ली
  • तारीख: 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026
  • उद्घाटन समय: 16 फरवरी, शाम 5 बजे
  • यह 5-दिवसीय आयोजन 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में फैला है और करीब 2.5 लाख विज़िटर्स के आने की उम्मीद है।

क्या होगा खास?

  • 300+ AI पवेलियन
  • लाइव डेमो के साथ AI सॉल्यूशन्स, स्मार्ट गवर्नेंस, हेल्थ टेक, एग्रीकल्चर AI, रोबोटिक्स और लैंग्वेज मॉडल्स।
  • 600+ स्टार्टअप्स
  • देशभर के स्टार्टअप्स अपने स्केलेबल AI प्रोडक्ट्स दिखाएंगे।
  • 13 इंटरनेशनल कंट्री पवेलियन
  • यूके, फ्रांस, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों की भागीदारी।

AI Summit की थीम

इस साल की तीन मुख्य थीम हैं- People – नागरिक सेवाओं में AI, Planet – सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन टेक और Progress – इंडस्ट्री और इकोनॉमिक ग्रोथ।

किन ग्लोबल लीडर्स की होगी मौजूदगी?

कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में शामिल होंगे, जिनमें फ्रांस, स्पेन, ब्राजील, फिनलैंड, यूएई और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

क्यों खास है ये आयोजन?

  • AI पॉलिसी से लेकर ग्राउंड-लेवल इम्प्लीमेंटेशन तक फोकस
  • 500+ सेशन और 3000+ स्पीकर्स
  • भारत को AI हब के रूप में स्थापित करने की रणनीति
  • यह सिर्फ टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल और AI रणनीति का पावर शो माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 16 फरवरी को फिसलकर 2.55 लाख पर पहुंची चांदी, सोना भी 1.60 लाख से नीचे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :