दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए स्क्रीन शेयरिंग फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आप फेसबुक मैसेंजर में एक विडियो चैट के दौरान अपनी स्क्रीन को कैसे शेयर कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से फेसबुक मैसेंजर में स्क्रीन शेयरिंग बड़ी आसानी से ही कर सकते हैं।
फेसबुक मैसेंजर एक फ्री मोबाइल मैसेजिंग सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल लाखों यूजर्स इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए करते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज यानी फेसबुक ने हाल ही में अपने एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए स्क्रीन शेयरिंग फीचर पेश किया था। उसी को मैसेंजर रूम के जरिए वेब और डेस्कटॉप पर भी एक्सेस किया जा सकता है। जूम ऐप की तरह, फेसबुक मैसेंजर भी अपने उपयोगकर्ताओं को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने मोबाइल और डेस्कटॉप स्क्रीन गतिविधियों को साझा करने की अनुमति देता है।
मोबाइल यूजर्स एक ग्रुप वीडियो कॉल में अधिकतम आठ लोगों के साथ अपनी स्क्रीन साझा कर सकते हैं जबकि मैसेंजर रूम उपयोगकर्ता 16 लोगों के साथ स्क्रीन साझा कर सकते हैं। हालांकि, फेसबुक 50 लोगों तक के लिए फीचर का विस्तार करने पर काम कर रहा है। दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए स्क्रीन शेयरिंग फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। यदि आप इस लेटेस्ट स्क्रीन शेयरिंग फीचर का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको मैसेंजर ऐप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना होगा।
अगर आप इस स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने एप्प को अपडेट करना होगा। हम आपको आज स्टेप बाय स्टेप के माध्यम से बताने वाले है कि आखिर आप कैसे इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी स्क्रीन को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।
यह वैसा ही है जैसा आप ZOOM या Google Meet के दौरान करते हैं। यह फीचर यानी स्क्रीन शेयरिंग का फीचर पहले से ही इन एप्स में था लेकिन फेसबुक मैसेंजर में इस तरह के फीचर को अभी हाल ही में डाला गया है।