इसके कई कारण हैं कि आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आखिर आप अपने विंडोज 10 कंप्यूटर को कैसे फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। सबसे जरुरी जो यहाँ लग रहा है वह यही है कि अगर आप अपने PC या सिस्टम को सेल करने का विचार कर रहे हैं तो इसके पहले कि आपके डाटा का कोई भी गलत इस्तेमाल करे उसके पहले ही आपको अपने सिस्टम को क्लीन कर देना चाहिए। अब आपको यह कैसे करना है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे अपने विंडोज PC को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
आप अपने सिस्टम को इसलिए भी फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं, क्योंकि आप इसे भविष्य में भी इस्तेमाल कर सकने पर विचार कर सकते हैं। ऐसा करने से एक फायदा यह होता है कि आपका सिस्टम पहले कि तरह ही इस्तेमाल करने को तैयार हो जाएगा, यह अब वैसा ही करना शुरू कर देने वाला है, जैसा यह उस समय काम करता था, जब आपने इसे लिया था। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कुछ ऐसा भी नया यहाँ किया गया है कि आपको अपनी फाइल्स को डिलीट किये बिना अपने सिस्टम को रिसेट करने की आज़ादी मिलती है। हालाँकि एक अन्य ऑप्शन के तौर पर आपको यह तो मिल ही रहा है, लेकिन इसके अलावा आप अपनी फाइल्स को पूरी तरह से डिलीट भी कर सकते हैं। आप किसी भी एक ऑप्शन का चुनाव करके अपने सिस्टम को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
अगर आप अपने सिस्टम को फैक्ट्री रिसेट करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको अपनी विंडोज मशीन पर लोग इन करना होगा, इसके बाद आपको विंडोज रिकवरी टूल पर जाना होगा। हालाँकि अगर आपका PC सही प्रकार से काम नहीं कर रहा है और आप अपने अकाउंट के एक्सेस आदि को भूल चुके हैं तो आपके लिए एक दूसरा रास्ता भी है। हालाँकि अगर आपके पास एक्सेस है तो आपको जैसा हम आपको आगे बता रहे हैं, वैसा करना होगा, और आप अपने विंडोज सिस्टम को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
अगर आप विंडोज 10 कंप्यूटर में लॉग इन नहीं कर सकते हैं, तो यहाँ आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लिए भी एक तरीका बताने वाले हैं, जो आपकी काफी मदद करने वाला है। इसके लिए आपको लॉग इन डिटेल्स की भी जरूरत नहीं होने वाली है। हालाँकि परिणाम में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। लेकिन तरीका कुछ बदल जाने वाला है।
इसके भी कई तरीके हैं लेकिन आज हम आपको बताने वाले है कुछ सबसे आसानी तरीकों के बारे में अगर आपके पास लॉग इन डिटेल्स नहीं हैं तो ये करें।