कई बार ऐसा होता है कि हम किसी गेम को अपने सिस्टम में या अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड किये बिना ही खेलना चाहते हैं। ऐसा हम इसलिए भी करते हैं क्योंकि आजकल कई गेम्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इन्हें आसानी से खेला जा सकता है, और इसके अलावा हम यह भी चाहते हैं कि हमारे डिवाइस का स्टोरेज भी फुल न हो। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि हम एक ही गेम को अपने सिस्टम में डाउनलोड करके खेलते खेलते बोर हो जाते हैं, और अपने सिस्टम में एक के बाद एक गेम भी डाउनलोड करना संभव नहीं है। क्योंकि आपके सिस्टम में इतना स्पेस कभी हो भी सकता है, और कभी नहीं भी।
अब ऐसे में यही सही है कि आप अलग अलग गेम्स को ऑनलाइन जाकर ही खेल लें क्योंकि यहाँ आप इन्हें फ्री में खेल सकते हैं, आपको इसके लिए मात्र इंटरनेट की जरूरत होने वाली है, इसके लिए आपको अपने सिस्टम के स्पेस की जरूरत नहीं होने वाली है। हालाँकि आपको यहाँ यह भी बात ध्यान में रखनी होगी कि ऑनलाइन गेम्स आप अपने सोशल मीडिया चैनल आदि के माध्यम से लॉग इन करके भी खेल सकते हैं, इसके लिए आपको किसी पर्टिकुलर लॉग इन की जरूरत नहीं है।