अगर आप अपने केबल टीवी कनेक्शन से परेशान हैं, और चाहते हैं कि आपकी यह समस्या हल हो जाए। तो आज हम आपकी इसी समस्या को हल करने आये हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे Tata Sky का नया कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा कैसे आपको प्लान्स का चुनाव करना है, और यह प्रक्रिया पूरी तरह से कैसे अंजाम दी जा सकती है। तो आइये जानते हैं कि आखिर आप टाटा स्काई का नया कनेक्शन कैसे ले सकते हैं।
टाटा स्काई का ऑनलाइन कनेक्शन कैसे लें
- इसके लिए सबसे पहले आपको टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपको मेनू बार में काफी कुछ नजर आने वाला है लेकिन आपको एक नया कनेक्शन लेने के लिए ऑर्डर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको यहाँ ड्राप डाउन में नया कनेक्शन नजर आने वाला है, जिसपर आपको क्लिक करना है।
- अब आप एक नए पेज पर चले जाने वाले हैं, जो आपको अलग अलग कई पैक्स की जानकारी दे रहा है, आपको बता देते हैं कि आपको यहाँ चार नए पैक्स नजर आने वाले हैं।
- यहाँ पर प्लान्स को Rs 1499, Rs 1699, Rs 6400, Rs 9300 के पैक नजर आयेंगे। इसके अलावा पहले दो प्लान्स आपको क्रमश: SD और HD बॉक्स के साथ मिलने वाले हैं, इसके अलावा बाद के दो पैक्स आपको 4K और Tata Sky+HD के तौर पर मिलने वाले हैं।
- आप यहाँ अपनी पसंद के किसी भी प्लान का चुनाव कर सकते हैं, इसके बाद आपको किसी भी प्लान्स पर सेलेक्ट का बटन दबाकर आगे जाना होगा।
- मान लीजिये कि आपने पहले प्लान का चुनाव किया है, इसके बाद जैसे ही आप इसे सेलेक्ट करते हैं, वैसे ही आप एक नए पेज पर चले जाते हैं जहां आपको बहुत से अन्य कनेक्शन आपके सामने नजर आने वाले हैं। यहाँ आप अलग अलग कीमत के हिसाब से अलग अलग पैक्स को चुन सकते हैं।
- इसके बाद आपको इन प्लान्स के नीचे नजर आ रहे बुक कनेक्शन पर क्लीक करना होगा, और इसके बाद आपसे टाटा स्काई खुद ही संपर्क करने वाला है, कुछ प्लान्स इसमें ऐसे हैं, जिनके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा, और कुछ ऐसे भी प्लान्स हैं, जिनके लिए आपको कैश ऑन डिलीवरी भी मिलती है।
- हालाँकि अगर आप ऑनलाइन ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप टाटा स्काई के नंबर पर कॉल करके भी ऐसा कर सकते हैं। आपको इसके लिए 07411774117 पर कॉल करना होगा, और इसके माध्यम से भी आप नया टाटा स्काई कनेक्शन ले सकते हैं।