sim card
मोबाइल नंबर केवल और केवल चैटिंग के लिए या केवल कॉलिंग आदि के लिए ही नहीं होते हैं, आजकल के डिजिटल ज़माने में SIM का किसी भी एक व्यक्ति की पहचान के तौर पर भी जाने जाते हैं। टेलीकॉम कंपनी आपको याद रखने के लिए आपके नाम पर जारी किये गए नंबर का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर यह नंबर ही VIP हो तो समझ लीजिये आपका स्वैग क्या होने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या VIP नंबर को कोई भी आम व्यक्ति खरीद सकता है। क्या आप VIP Number को खरीद सकते हैं आदि आदि। इसका जवाब है, हाँ। आप खरीद सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि आखिर आप VIP SIM Card या VIP Mobile Number कैसे खरीद सकते हैं।हमने Jio के ग्राहकों के लिए इस प्रोसेस को अलग से बताया है।
हालाँकि, इतना ही नहीं, हमने Reliance Jio के अलावा Vodafone Idea और BSNL के ग्राहकों के लिए भी एक गाइड तैयार की है, जो बताती है कि कैसे आप एक VIP नंबर को खरीद सकते हैं।
Jio अपने ग्राहकों को यह सेवा देता है, आप अपनी पसंद से नंबर का चुनाव कर सकते हैं और उसे खरीद सकते हैं। हालाँकि, Jio के ग्राहकों को सिमित कर दिया गया है, वह केवल और केवल उसी नंबर का चुनाव कर सकते हैं जो उनके वर्तमान नंबर से मेल खाता हो।
Vodafone Idea के ग्राहकों को भी VIP नंबर खरीदने की सुविधा कंपनी की और से दी जाती है। आपको कंपनी के पास कई अलग अलग कॉम्बिनेशन के लिए नंबर मिल जाने वाले हैं। हालाँकि। यह अलग अलग रेटों पर निर्भर करते हैं।
अगर आप Airtel के यूनिक सिम कार्ड नंबर को खरीदना चाहते हैं तो आपको Vi की और से ऐसा करने की सुविधा दी जा रही है। अगर आप Airtel के VIP नंबर को खरीदना चाहते हैं तो आपको स्टोर पर जाना होगा, वहां आपकी मदद की जाने वाली है और आपको VIP नंबर आसानी से मिल जाने वाला है।
BSNL की ओर से भी ऐसी ही सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है। आप अपनी पसंद के नंबर को BSNL टेलीकॉम कंपनी की ओर से भी खरीद सकते हैं। आइये जानते है कि आखरी आप कैसे BSNL के VIP नंबर को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, सस्पेंस का ओवरडोज़ लेकर आ रही फिल्म, जानिए कब हो सकती है रिलीज़