अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि आप बिना वैलिड प्रूफ एड्रेस प्रूफ के भी अपने आधार एड्रेस को बदल सकते हैं, इसके बारे में आप यहाँ जान सकते हैं। इसके अलावा आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर URN और SRN नंबर क्या होते हैं, और आधार कार्ड के लिए इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, कैसे आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, और इनका इस्तेमाल आखिर कहाँ किया जा सकता है। आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं। आइये जानते हैं आखिर यह है क्या?
इसे अपडेट रिक्वेस्ट नंबर कहा जाता है। आपको बता देते हैं कि जब आप किसी आधार एनरोलमेंट सेण्टर के माध्यम से अपने आधार में अपनी कोई डिटेल अपडेट करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको एक 14 अंकों का यूनीक नंबर दिया जाता है, जिसे URN कहा जाता है।
इस नंबर को सर्विस रिक्वेस्ट नंबर कहा जाता है। जब आप आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाकर अपने आधार की कुछ डिटेल्स को अपडेट करते हैं तो आपको एक 14 अंकों का यूनीक नंबर दिया जाता है, इसे सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यानी SRN दिया गया है। अब आपको बता देते हैं कि इन दोनों ही नंबर का इस्तेमाल आधार कार्ड के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।