झटका! अगले महीने बंद हो रही है Google की ये सर्विस, तारीख आ गई सामने, जानें क्या पड़ेगा फर्क

Updated on 26-Jul-2025

Google की ज्यादातर सर्विस काफी पॉपुलर है. करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, एक और सर्विस को गूगल अगले महीने बंद करने वाला है. इससे काफी लोग प्रभावित होंगे. अगर आपने भी कभी लंबी वेबसाइट लिंक को छोटा करने के लिए Google की goo.gl सर्विस का इस्तेमाल किया था, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

गूगल ने 2024 में घोषणा की थी कि वह अपनी पुरानी URL Shortener सेवा (goo.gl) को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है, और अब इसकी आखिरी तारीख भी आ चुकी हैय. यह 25 अगस्त 2025 से बंद हो जाएगी. इस दिन के बाद से कोई भी goo.gl लिंक काम नहीं करेगी और 404 एरर पेज दिखेगा.

क्यों हो रही है Google URL Shortener की विदाई?

Google ने अपने ब्लॉग में बताया कि goo.gl लिंक का ट्रैफिक पिछले कुछ वर्षों में बहुत कम हो गया है. जून 2024 में किए गए एक विश्लेषण में यह पाया गया कि 99% goo.gl लिंक पर कोई विजिट ही दर्ज नहीं हुआ. ऐसे में कंपनी ने तय किया कि अब इस सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया जाए.

गूगल पहले ही 2018 में goo.gl प्लेटफॉर्म पर नई लिंक बनाना बंद कर चुका था, लेकिन अब तक बनी पुरानी लिंक चलती रहीं. 2024 में गूगल ने एक साल की नोटिस अवधि दी थी ताकि यूजर्स और डेवेलपर्स किसी वैकल्पिक प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर सकें. अब यह सेवा 25 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से बंद हो जाएगी.

क्या होगा existing goo.gl लिंक का?

25 अगस्त 2025 के बाद इन लिंक को खोलने पर 404 Not Found एरर दिखेगा. एक इंटरस्टिशियल पेज (warning message वाला पेज) फिलहाल दिखाया जा रहा है, जो यूजर को अलर्ट करता है कि लिंक डिप्रिकेट हो चुकी है.

डेवलपर्स जिनकी वेबसाइट या ऐप्स में अभी भी goo.gl लिंक ऐक्टिव हैं, उन्हें तुरंत इन लिंक को हटाकर किसी नई शॉर्टनिंग सेवा जैसे Bit.ly या Firebase Dynamic Links (FDL) पर माइग्रेट करना होगा.

गूगल अब Firebase Dynamic Links (FDL) को goo.gl का उत्तराधिकारी मानता है. ये स्मार्ट URL होते हैं, जो iOS, Android और वेब एप्स के अंदर किसी भी लोकेशन पर डायरेक्ट करने की सुविधा देते हैं. यानी अब केवल वेबसाइट नहीं, ऐप के अंदर भी किसी खास पेज तक डायरेक्ट लिंक भेज सकते हैं.

किन सेवाओं को मिलेगा एक्सेप्शन?

गूगल ने यह साफ किया है कि Google Maps जैसे एप्लिकेशन में बनी goo.gl लिंक, जैसे किसी लोकेशन शेयर की लिंक, 25 अगस्त के बाद भी काम करती रहेंगी. यानी सभी लिंक बंद नहीं होंगी, लेकिन पब्लिक या थर्ड पार्टी साइट्स पर बनी अधिकांश लिंक काम नहीं करेंगी.

यह भी पढ़ें: भूकंप आने से पहले ही जोर-जोर से बजने लगेगा फोन! आज ही ऑन कर लें ये सेटिंग, 2 मिनट में हो जाएगा सेट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :