Google और Samsung हो गए एक! AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च, मेटा को टक्कर देने की तैयारी, जानें फीचर्स
Google और Samsung ने AI स्मार्ट ग्लासेस पेश किए
Gemini AI के जरिए ये हैंड्स-फ्री असिस्टेंट की तरह काम करेंगे
Meta के Ray-Ban ग्लासेस को सीधी टक्कर मिलेगी
Google I/O 2026 में Google और Samsung ने मिलकर एक नई AI-powered स्मार्ट ग्लासेस कैटेगरी पेश की है, जो सीधे तौर पर Ray-Ban Meta smart glasses को टक्कर देने वाली है.
Surveyयह सिर्फ एक और गैजेट लॉन्च नहीं है, बल्कि एक नया कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये ग्लासेस दो तरह के होंगे, एक ऑडियो-फोकस्ड और दूसरे डिस्प्ले वाले, यानी कुछ मॉडल सिर्फ सुनने और वॉयस इंटरैक्शन के लिए होंगे, जबकि कुछ में विजुअल ओवरले भी मिलेगा.
डिजाइन भी बेहतर
डिजाइन के लिए Google ने Gentle Monster और Warby Parker जैसे फैशन ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है. Gentle Monster वाले ग्लासेस ज्यादा स्टाइल और सनग्लासेस लुक पर फोकस करेंगे, जबकि Warby Parker के मॉडल उन यूजर्स के लिए होंगे जो नॉर्मल चश्मे जैसा लुक चाहते हैं.
इन स्मार्ट ग्लासेस की असली ताकत होगी Gemini AI. ये ग्लासेस आपके स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर एक हैंड्स-फ्री असिस्टेंट की तरह काम करेंगे. आप सिर्फ वॉयस कमांड या फ्रेम पर टच करके नेविगेशन, मैसेजिंग, म्यूजिक, रिमाइंडर और आसपास की जानकारी हासिल कर पाएंगे.
रियल-टाइम ट्रांसलेशन और वॉयस-आधारित नेविगेशन
Google का दावा है कि इसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन और वॉयस-आधारित नेविगेशन जैसे फीचर्स भी होंगे, जो ट्रैवल और रोजमर्रा के कामों में काफी काम आ सकते हैं. इसके अलावा Gemini AI मैसेज को समरी कर सकता है, कॉल मैनेज कर सकता है और मल्टी-स्टेप टास्क जैसे खाना ऑर्डर करना या राइड बुक करना भी कर सकता है.
इन ग्लासेस में कैमरा भी दिया जाएगा, जिससे फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकेंगे. Google ने AI के जरिए वॉयस कमांड से फोटो एडिटिंग का डेमो भी दिखाया है, हालांकि यह फीचर पूरी तरह कन्फर्म नहीं है कि लॉन्च के समय मिलेगा या नहीं.
अभी कंपनी ने बैटरी, कीमत या पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, जो थोड़ा चिंताजनक भी है क्योंकि यही असली गेम तय करेगा. सिर्फ AI फीचर्स से प्रोडक्ट नहीं बिकता, बैटरी और कम्फर्ट भी उतने ही जरूरी हैं.
फिलहाल इतना तय है कि Android XR बेस्ड ये ऑडियो स्मार्ट ग्लासेस इस साल के अंत तक कुछ चुनिंदा बाजारों में लॉन्च होंगे.
सीधी बात यह है कि Google और Samsung अब फोन के बाद अगला बड़ा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं. लेकिन सच यही है कि यह कैटेगरी अभी भी एक्सपेरिमेंटल है. Meta ने पहले ही बढ़त बना ली है, और अगर Google ने प्राइस, बैटरी और यूज केस सही नहीं रखा, तो यह सिर्फ एक और “cool but unused gadget” बनकर रह जाएगा.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile