Google Down: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Google की सेवाएं ठप हो गई हैं. भारत में हज़ारों यूज़र्स को सर्च में दिक्कत आ रही है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक 3,984 रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें से 58 प्रतिशत लोगों को गूगल पर सर्च करने में दिक्कत आ रही हैं, तो 25 प्रतिशत के लिए कंटेंट लोड नहीं हो रहा और वहीं 12 प्रतिशत लोग वेबसाइट एक्सेस न होने से परेशान हैं.
यह बड़ा ऑउटेज एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है, जिसके चलते हज़ारों लोगों के कई ज़रूरी काम रुक गए हैं. प्लेटफॉर्म पर कुछ भी सर्च करने पर केवल यह एरर आ रहा है – “Server Error. We’re sorry but it appears that there has been an internal server error while processing your request. Our engineers have been notified and are working to resolve the issue. Please try again later.” जैसा कि आप इस आर्टिकल की मेन इमेज में देख ही सकते हैं.
इस ऑउटेज को लेकर एलॉन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है, जिनमें से कुछ मज़ेदार और फनी हैं तो कुछ गंभीर और चिंताजनक। आइए इन प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के टॉप इन्फ्लुएंसर्स में बनाना है नाम? तगड़ी क्वालिटी की रील्स बनाने के लिए ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट