Gold Silver Rates Today (7 मई 2026): दो दिन गिरावट के बाद आज मजबूत हुआ सोना, चांदी में भी जोरदार तेज़ी

By

Gold Silver Rates Today (7 मई 2026): आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पश्चिम एशिया में बदलते हालात का असर सर्राफा बाजार पर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार सुबह सोने का वायदा भाव 87 रुपये की तेजी के साथ 1,52,219 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसमें 0.06 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह सोने का रेट 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी देखने को मिली और हाजिर सोना बढ़कर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,430 रुपये91,440 रुपये1,14,300 रुपये11,43,000 रुपये
22 कैरेट13,961 रुपये1,11,688 रुपये1,39,610 रुपये13,96,100 रुपये
24 कैरेट15,229 रुपये1,21,832 रुपये1,52,290 रुपये15,22,900 रुपये

MCX आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोने का वायदा भाव अब तक के रिकॉर्ड स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था।

बुधवार का सोने का दाम

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो पश्चिम एशिया में तनाव कुछ कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी थी। इसी वजह से दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये मजबूत होकर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को इसकी कीमत 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम 106.15 डॉलर यानी 2.33 प्रतिशत उछलकर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस हो गए।

चांदी भी हुई मजबूत

चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी बनी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी का भाव बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 9,484 रुपये की तेजी के साथ 2,53,800 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इसमें 3.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। पिछले सत्र में यह 2,44,316 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ग्रामचांदी का भाव
1265.10 रुपये
82,120.80 रुपये
102,651 रुपये
10026,510 रुपये
10002,65,100 रुपये

वहीं IBJA के अनुसार गुरुवार सुबह चांदी की कीमत 2,49,067 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर चांदी का रेट 2,65,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 76.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई स्तर तक पहुंच गया था।

बुधवार की चांदी की कीमत

पिछले कारोबारी दिन में भी चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र तेजी बनी रही थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 3,500 रुपये महंगी होकर 2,54,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इससे पहले इसका भाव 2,51,000 रुपये प्रति किलो था।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart की समर सेल में करने वाले हैं शॉपिंग? कभी न करें ये एक गलती, ले डूबेगी ज़िंदगी भर की जमा पूंजी

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By