Gold Silver Prices Today (25 मई 2026): लगातार तीन दिन तेज़ी के बाद आज लुढ़का सोना, चांदी महंगी हुई या सस्ती?

By
HIGHLIGHTS

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है।

Gold Silver Prices Today (25 मई 2026): पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर लगातार सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार, 25 मई 2026 को दो दिन बाद बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह तक सोना 91 रुपये कमजोर होकर 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक सोना 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,943 रुपये95,544 रुपये1,19,430 रुपये11,94,300 रुपये
22 कैरेट14,594 रुपये1,16,752 रुपये1,45,940 रुपये14,59,400 रुपये
24 कैरेट15,920 रुपये1,27,360 रुपये1,59,200 रुपये15,92,000 रुपये

शुक्रवार का सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो अमेरिका-ईरान की बातचीत से जुड़े शुरुआती सकारात्मक संकेतों के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से कुछ कम हुआ। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता बरकरार रही। इसी बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद सोने में यह गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत भी मामूली फिसलकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज की चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार सुबह MCX पर चांदी का वायदा भाव 246 रुपये टूटकर 2,71,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी 2,67,433 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

ग्रामचांदी का भाव
1284.90 रुपये
82,279.20 रुपये
102,849 रुपये
10028,490 रुपये
10002,84,900 रुपये

शुक्रवार का चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में नरमी के संकेत मिलने से कीमती धातुओं की मांग थोड़ी कमजोर पड़ी थी। इसके बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव के कारण निवेशक सतर्क बने रहे। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 1 फीसदी टूटकर 75.87 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 16GB RAM, 50MP OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर धमाकेदार छूट! धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By