Gold Silver Prices Today: 15 जुलाई को फिर लुढ़का सोने का भाव, चांदी में धुआंधार गिरावट, ताज़ा रेट जानें

By

Gold Silver Prices Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार, 15 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले सोने की कीमतों में मिलाजुला रुख नजर आया। एक ओर घरेलू बाजार में सोने के दाम कुछ नरम पड़े, वहीं MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोना घटकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.11% यानी 162 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले यह 1,42,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स के अनुसार, सोने की कीमत 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,882 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मंगलवार को सोने का क्या रहा हाल?

पिछले कारोबारी सत्र में घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। मांग में कमी के चलते राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव 700 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया। इसके बाद इसकी कीमत 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले यह 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

चांदी का आज का रेट

पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि MCX पर हल्की तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत 8,900 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,26,100 रुपये प्रति किलो रह गई।

वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 131 रुपये यानी 0.06% की बढ़त के साथ 2,23,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,189 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव घटकर 58.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दूसरी ओर बुलियन्स के अनुसार, चांदी की कीमत 2,23,670 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

IBJA के ताजा अपडेट के मुताबिक, बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 2,19,975 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार, चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो है।

मंगलवार को कितना था चांदी का भाव?

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में अधिक गिरावट दर्ज की गई। घरेलू सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रहने के कारण चांदी 8,900 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई और इसका भाव 2,26,100 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले सोमवार को चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स दें ध्यान! Perplexity Pro का फ्री ट्रायल समय पर बंद नहीं किया तो हो सकता है नुकसान, जानिए कैसे बंद करें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By