Gold Silver Prices: लगातार 5वें दिन मजबूत हुआ सोना, चांदी आज लुढ़की, देखें क्या हैं नई कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वायदा बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली है, जबकि खुदरा बाजारों में दाम अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 1,59,916 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 1,59,969 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत घटकर 5,157.16 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सर्राफा बाजार में में सोने का दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों में बुधवार सुबह तक सोने का भाव 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

मंगलवार का सोने का दाम

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो लगातार खरीदारी और रुपये की कमजोरी के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 400 रुपये मजबूत होकर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को यही कीमत 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में उसी दौरान हाजिर सोने में करीब 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।

आज का चांदी का दाम

चांदी की कीमतों में कई दिनों की तेजी के बाद अब नरमी दिखाई देने लगी है। MCX पर चांदी का वायदा भाव हल्का फिसलकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,60,744 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। दिल्ली के बाजार में चांदी का भाव 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर बना रहा। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी गिरकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जहां एक दिन पहले इसमें करीब 15,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं IBJA के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत घटकर 2,62,912 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मंगलवार का चांदी का दाम

अगर पिछले दिन के रुझान पर नजर डालें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिना किसी बदलाव के बने रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 88.19 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रही।

यह भी पढ़ें: आप भी हैं Samsung Galaxy S25 Ultra के फैन? ये 5 फोन बदल देंगे आपकी सोच, देते हैं कांटे का मुकाबला

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :