Gold Silver Prices Today (12 मई 2026): सोने के दाम में दिखी नरमी, चांदी हुई मजबूत, जानें ताज़ा भाव

By

Gold Silver Prices Today (12 मई 2026): मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने के बाद निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

आज का सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 87 रुपये की तेजी के साथ 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इसमें करीब 0.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,53,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को MCX पर सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,424 रुपये91,352 रुपये1,14,240 रुपये11,42,400 रुपये
22 कैरेट13,959 रुपये1,11,672 रुपये1,39,590 रुपये13,95,900 रुपये
24 कैरेट15,227 रुपये1,21,816 रुपये1,52,270 रुपये15,22,700 रुपये

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में नरमी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत गिरकर 4,661.68 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोमवार का सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये टूट गया था। इसके बाद 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। विदेशी बाजारों में भी स्पॉट गोल्ड में एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज हुई थी।

आज का चांदी का भाव

उधर चांदी की कीमतों में भी लगातार हलचल बनी हुई है। पश्चिम एशिया में शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता का असर चांदी के बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। MCX पर मंगलवार सुबह चांदी का वायदा भाव 37 रुपये फिसलकर 2,78,274 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे पहले पिछले सत्र में चांदी 2,78,311 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को MCX पर चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था।

ग्रामचांदी का भाव
1274.90 रुपये
82,199.20 रुपये
102,749 रुपये
10027,490 रुपये
10002,74,900 रुपये

दिल्ली सर्राफा बाजार में हालांकि चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी का रेट बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। वहीं IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,56,400 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 80.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

सोमवार का चांदी का भाव

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में अच्छी तेजी देखी गई थी। कीमतों में 3,700 रुपये यानी करीब 1.42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई और भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,61,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं विदेशी बाजार में स्पॉट सिल्वर हल्की गिरावट के साथ 80.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

यह भी पढ़ें; 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo Find X9 Ultra, इंडिया लॉन्च जल्द

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By