Gold Silver Prices Today: 10 अप्रैल को 7800 रुपये टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, देखें आज का ताज़ा रेट

By

Gold Rate Today (10 अप्रैल 2026): बीते कुछ दिनों की तरह शुक्रवार को भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर को लेकर बनी अनिश्चितता है। युद्ध की शुरुआत से ही इस अंतरराष्ट्रीय माहौल का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बाजार खुलने से पहले 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 66 रुपये चढ़कर 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले यह 1,53,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि इसी साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर का रिकॉर्ड बना चुका है।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

अगर दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें, तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,51,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोने की कीमत 1,49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

गुरुवार को कितनी थी सोने की कीमत

पिछले दिन की बात करें तो दिल्ली के बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में करीब 1% यानी 1,500 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद इसका भाव 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इससे पहले यह 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

24K, 22K और 18K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,375 रुपये90,000 रुपये1,13,750 रुपये11,37,500 रुपये
22 कैरेट13,899 रुपये1,11,192 रुपये1,38,990 रुपये13,89,900 रुपये
24 कैरेट15,162 रुपये1,21,296 रुपये1,51,620 रुपये15,16,200 रुपये

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी सोने की तरह अस्थिरता देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.07% गिरकर 169 रुपये नीचे आ गया और 2,43,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 2,43,768 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि 29 जनवरी को चांदी ने भी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज चांदी के दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 7,800 रुपये सस्ती होकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स के साथ) रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव घटकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वहीं IBJA के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,36,158 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

गुरुवार को कितना था चांदी का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन पर नजर डालें तो दिल्ली में चांदी 7,800 रुपये यानी करीब 3.10% गिरकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। इससे पहले यह 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion पर खुला ऑफर्स का पिटारा, Flipkart पर मिल रही बंपर छूट, पानी में भी चलता है चकाचक!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By