Gold Silver Prices Today: थमने का नाम नहीं ले रहा सोना, चांदी हुई 8000 रुपये महंगी, मंगलवार का ताज़ा रेट जानें

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 3,300 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) तक पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में भी हल्की मजबूती देखी गई और यह बढ़कर 1,61,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक इसका भाव 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोमवार का सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ से जुड़े मामले में दिए गए फैसले के बाद वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग मजबूत हुई। इसी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 3,300 रुपये यानी करीब 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाजिर सोने में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 5,151 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

चांदी का आज का दाम

चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी का भाव 8,000 रुपये बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जबकि इससे पहले इसका बंद भाव 2,64,000 रुपये प्रति किलो था।। MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,65,350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,65,333 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 86.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती रही। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का दाम बढ़कर 3,00,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि सोमवार को ही इसमें 25,000 रुपये प्रति किलो की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी 2,64,075 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी थी।

सोमवार का सोने का भाव

पिछले दिन के रुझान पर नजर डालें तो वैश्विक व्यापार को लेकर बढ़ती चिंताओं और सुरक्षित निवेश की मांग में तेजी के कारण सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में लगभग तीन प्रतिशत तक उछाल आया। इस दौरान चांदी का भाव करीब 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 1.79 डॉलर यानी करीब 2.2 प्रतिशत बढ़कर 86.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: बस एक रिचार्ज और 90 दिन की छुट्टी, ये कंपनी लाई सिम एक्टिव रखने का बेस्ट जुगाड़, रोज़ का खर्च बस 5 रुपये

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :