gold rate today 21st november
Gold Rate today जानें क्या है Silver, Platinum का रेट (27 फरवरी 2026): सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने के वायदा भाव में भी नरमी दर्ज की गई और यह घटकर 1,59,968 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो इससे पहले 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत हल्की तेजी के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना घटकर 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक इसका भाव 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी के दामों में भी बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 7,400 रुपये की गिरावट के साथ 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। दूसरी ओर MCX पर चांदी के वायदा भाव में हल्की मजबूती दिखाई दी और यह 2,59,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,59,669 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत गिरकर 87.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,60,667 रुपये प्रति किलो रही, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में इसका भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।
सोना और चांदी के अलावा अब प्लेटिनम ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ती नजर आ रही है, जिसके कारण निवेशकों और ग्राहकों की नजर इसकी कीमतों पर बनी हुई है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक प्लेटिनम का रेट 69,738 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार में प्लेटिनम की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है और इसका भाव 6,680 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जिसमें 161 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस आधार पर 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 66,800 रुपये हो गई, जो पिछले स्तर से 1,610 रुपये ज्यादा है। इससे पहले इसका भाव 6,519 रुपये प्रति ग्राम था और 10 ग्राम की कीमत 65,190 रुपये तक पहुंची थी, जिसमें 2,900 रुपये की बढ़त देखी गई थी।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डेट अनाउंस! इस दिन आएगा 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी वाला फोन