Gold Price Today (3 मार्च 2026): मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग में तेज़ उछाल के बीच सोने की मांग ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में नया रिकॉर्ड बना दिया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना 5,417 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार की जा यह भी पढ़ें:रही मजबूत खरीदारी और क्षेत्रीय अस्थिरता ने भी सोने की कीमतों को ऐतिहासिक उंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में आज सुबह तक 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद यह 17,065 रुपये प्रति ग्राम और 1,70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 15,644 रुपये प्रति ग्राम और 1,56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. घरेलु बाजार में 18 सोने की कीमत 12,802 रुपये प्रति ग्राम और 1,28,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
भारत में चांदी का दाम फिलहाल 315.10 रुपये प्रति ग्राम और 315,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. देश में चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझानों से प्रभावित होती हैं, जहां उतार-चढ़ाव हमेशा जारी रहता है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती है. अगर वैश्विक कीमतें स्थिर रहें लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर हो जाए, तो घरेलू बाजार में चांदी महंगी हो जाती है.
बीते कुछ दिनों की तरह आज भी प्लैटिनम के दामों को कोई बदलाव नहीं देखा गया है. यह कीमती धातु आज भी बीते कल की तुलना में स्थिर है. इसकी कीमत आज 6,979 रुपये प्रति ग्राम और 69,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा बात करें 8 ग्राम और 100 ग्राम प्लैटिनम की, तो ये आज क्रमश: 55,808 रुपये और 6,97,600 रुपये पर बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 लॉन्च के बाद अचानक गिरा Galaxy S25 का दाम, हज़ारों रुपये सस्ता हुआ फोन, सुनहरी डील