AC में आग लगने की खबर देगी ये ‘छोटी बॉल’.. तपती गर्मी और एसी ब्लास्ट में बनेगी ‘मसीहा’

HIGHLIGHTS

अगर आप चिंता में है कि गर्मी में AC ब्लास्ट हो सकता है तो आप सही हैं!

गर्मी में एसी में आग लगने और ब्लास्ट होने की खबरें बढ़ जाती हैं।

हालांकि, अगर आप इस छोटी बॉल का इस्तेमाल करते हैं तो आप टेंशन मुक्त हो सकते हैं।

नई दिल्ली से एक नए आग लगने के मामले को रिपोर्ट किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि इसमें 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी है, लाख मशक्कत के बाद भी इन लोगों को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद शुरुआती जांच में सामने आया कि AC में आग लगने के कारण ही पूरी घर ने आग को पकड़ा और इसके बाद जो हुआ, उसे आज सभी जानते हैं। अब आखिर ऐसा क्या है जो AC में आग लग जाती है। आइए पहले इन कारणों को समझते हैं उसके बाद उस बॉल के बारे में बात करेंगे जो आपको आग लगने की खबर देगी, ताकि आप आसानी से घर से बाहर निकल सकें और जान-माल की हानि को रोका जा सके।

किन कारणों या गलती से AC में लगती है आग?

आइए अब इन कारणों या हमारी ओर से की जाने वाली गलतियों पर एक नजर डालते हैं जो एसी में आग लगने का कारण बनती है।

  • AC को घंटों बिना बंद किए चलाते रहना
  • Gas leak को लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहना
  • Voltage Fluctuation में बिना Stabilizer के AC चलाना
  • गंदे फ़िल्टर को महीनों तक साफ न करना
  • Outdoor Unit को बंद जगह में रखना

अगर आप इसे पढ़कर सोच रहे हैं कि आपका एसी भी इसी हालत में है तो आपको अभी के अभी इन सभी गलतियों को सुधार लेना चाहिए और सभी जिम्मेदार कारणों को दूर करने की कोशिश में लग जाना चाहिए।

क्यों ज्यादा लोग आ जाते हैं चपेट में

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि अगर आप उस कमरे में हैं जहां ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ सोते हैं, ताकि एक ही एसी में सभी को ठंडक मिल जाए तो आप यहाँ भी एक गलती कर रहे हैं। क्योंकि, अगर ऊपर बताए गए कारणों से एसी में आग लग जाती है तो इस कमरे से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है, असल में जब तक पता चलता है कि घर में एसी के कारण आग लग चुकी है तब तक बहुत ज्यादा देर हो चुकी होती है। क्योंकि लोग सो रहे होते हैं और सोते सोते ही दम घुटने से सभी की मौत संभव है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इस रूम को कूलिंग के कारण ज्यादा अच्छे से बंद कर लिया जाता है जो बाद में मौत का कारण भी बनता है।

कैसे आप AC में आग लगने के बाद भी अपनी जान बचा सकते हैं?

गर्मी बढ़ रही है, और एसी एक मशीन है, अब इसमें कब क्या हो जाएगा, यह किसी के भी हाथ में नहीं है और इस घंटे अगर एसी सही चल रहा है तो अगले घंटे क्या हो जाने वाला है, इसपर भी किसी का कंट्रोल नहीं है। ऐसे में इस समय बाजार में बहुत से फायर अलर्ट अलार्म आना शुरू हो चुके हैं। ये अलार्म करते ये हैं कि जब भी एसी में आग लगती है तो धुआँ जैसे ही इस अलार्म के पास पहुंचा है तो यह जोर जोर से आवाज करने लग जाता है, ऐसा होने से आपकी नींद खुल जाती है और समय रहते आप इस आग को बुझा सकते हैं। इसी कारण बजार में मिल रहे ये अलर्ट अलार्म आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

कितने में मिलते हैं ये फायर अलर्ट अलार्म?

मैंने अभी इसकी जांच के लिए ही ई-कॉमर्स साइट्स पर जाना शुरू किया था, यहाँ मैंने पाया है कि बहुत सी कंपनी आपको ये अलार्म सेल करती हैं। आपको यह बाजार में 500 रुपये से शुरू होकर 4000 और 5000 रुपये या इससे ज्यादा के प्राइस में भी मिल जाने वाले हैं। आप अपने बजट के अनुसार एक डिवाइस को खरीद सकते हैं, ताकि अगर किसी भी दुर्घटना को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके।

फायर अलर्ट अलार्म के अलावा सेफ़्टी बॉल हैं उपलब्ध

जैसे कि हमने आपको बता दिया है कि ऑनलाइन बाजार में आपको फायर अलर्ट अलार्म मिल जाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी बाजार में कुछ अन्य डिवाइस भी हैं जो इस काम को आसानी से कर सकते हैं। इसे आप एक छोटी फायर सेफ़्टी बॉल के तौर पर देख सकते हैं। इस बॉल के अंदर एक ड्राई पाउडर होता है। अब जैसे ही आग इस बॉल के संपर्क में आती है, वैसे ही इस बॉल से निकलने वाला ड्राई पाउडर चारों ओर फैल जाता है और इसी के कारण आग बुझ भी जाती है। यह डिवाइस बेहद ही काम का है। आपको इसे अपने घर में जरूर रखना चाहिए। यह बॉल आपको 1500 रुपये से 10000 रुपये के बीच के प्राइस में मिल जाने वाली है। आप एक बॉल भी खरीद सकते हैं, इसके अलावा आप कुछ बॉल्स का सेट भी खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी में AC हो सकता है ब्लास्ट! पहले ही देने लगता है ये अजीब हिंट, कभी न करें नजरंदाज

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :