15 अगस्त, 2025 से यानी देश की 79वीं आज़ादी की वर्षगाँठ के मौके पर MoRTH यानी Ministry of Road Transport and Highways In India की और से FASTag Annual Pass को पेश कर दिया जाने वाला है। इस पास को देश के किसी भी निजी वाहन चलाने वाले की और से 3000 रुपये की फीस देकर खरीदा जा सकता है। इसके आपको एक साल के समय में इसे 200 टोल पर इस्तेमाल करने का अवसर भी दिया जाने वाला है। आइये अब FASTag Annual Pass को लेकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं कि आखिर FASTag Annual Pass है क्या और इसे कौन खरीद सकता है। इसके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है, आदि आदि।
आप इसे टोल से गुजरने वाले एक पास के तौर पर देख सकते हैं। यह पुराने FASTag System पर ही आधारित और निर्मित है। हालाँकि, इसे देश में नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए निर्मित किया गया है। इसका मतलब है कि इसे Car, Jeep और Vans के लिए ही लागू किया जा रहा है। जैसे ही आप इसे Activate कर लेते हैं तो इसमें आपको एक साल या 20 टोल की लिमिट मिलती है। इसका मतलब है कि आप जब भी टोल से गुजरते हैं तो इस 3000 रुपये के अलावा आपको कुछ अलग से नहीं देना है।
आप FASTag Annual Pass के लिए अपने Phone या Laptop पर कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर आपको क्या और कैसे करना होगा।
केन्द्रीय मंत्री Nitin gadkari की मानें तो उनके अनुसार वर्तमान में हर क्रासिंग पर 80 रुपये और 100 रुपये के बीच की रेंज में चार्ज किया जाता है। हालाँकि, Annual FASTag Pass के माध्यम से यह केवल 15 रुपये के आसपास ही आ जाने वाला है। इसका सीधा सा यह भी मतलब है कि आपको एक साल में लगभग लगभग 7000 रुपये तक का फायदा हो सकता है।
हाँ, इसका जवाब हाँ है। आप अपने पुराने FASTag को ही इस्तेमाल कर पाने वाले हैं। आपको एक नए FASTag को खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपका वर्तमान FASTag चल रहा है और आपके रेजिस्ट्रेशन नंबर पर लिंक है, ब्लैकलिस्ट नहीं है। इसे ही आप अपने Annual Pass के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह पास आप नैशनल हाईवे और नैशनल एक्स्प्रेसवे पर आने वाले सभी टोल पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टेट हाईवे आदि पर काम नहीं करने वाला है।
मुझे आशा है कि आपको नए FASTag Annual Pass को लेकर सभी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपका इसके अलावा भी कोई सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते हैं, हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करने वाले हैं।