1 अप्रैल को आ रहा नया नियम..PF का पैसा मिलेगा ATM Machine से, यहाँ देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

HIGHLIGHTS

1 अप्रैल से PF को लेकर कुछ नियम बदल रहे हैं।

1 अप्रैल के बाद से आप PF के पैसों को ATM Machine और UPI के माध्यम से निकाल सकेंगे।

यहाँ आपको ATM और UPI से पैसे निकालने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस मिलेगी।

EPFO यानी Employees’ Provident Fund Organisation 1 अप्रैल 2026 से एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। EPFO 3.0 के तहत अब PF निकालने का पूरा सिस्टम पहले से ज्यादा फास्ट, आसान और पूरी तरह डिजिटल होने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इस काम को अब आप बड़ी ही आसानी से UPI के अलावा ATM के माध्यम से भी निकाल सकते हैं। आज हम आपको इन दोनों ही माध्यमों से पैसा निकालने और आपके बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर करने के तरीका आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको क्या करना होगा।

EPFO 3.0 में जोड़ा गया ये दमदार फीचर

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि EPFO 3.0 में Instant Credit नाम का एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही आप PF निकालने की रिक्वेस्ट डालेंगे, पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में UPI के माध्यम से ट्रांसफर हो जाएगा। पहले PF निकालने में कई दिन लग जाते थे, लेकिन अब यह प्रोसेस काफी फास्ट हो जाने वाला है।

नौकरी जाने के बाद कितना पैसा मिलेगा?

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो नए नियम के अनुसार वह तुरंत अपने PF का 75% पैसा निकाल सकता है ताकि रोजमर्रा के खर्च पूरे किए जा सकें। बाकी 25% पैसा अकाउंट में एक महीने तक सुरक्षित रहेगा। अगर इस दौरान नई नौकरी नहीं मिलती है, तो बाकी पैसा भी निकाला जा सकता है। यह सिस्टम एक तरह से इमरजेंसी फंड की तरह काम करेगा।

ATM से कैसे मिलेगा PF का पैसा?

अब बात करते हैं कि ATM से PF का पैसा कैसे निकाला जा सकेगा। इसके लिए सबसे पहले EPFO पोर्टल या UMANG ऐप खोलना होगा। वहां UPI Withdrawal का ऑप्शन मिलेगा, जहां आपको निकालने वाली राशि दर्ज करनी होगी। इसके बाद UPI PIN डालकर रिक्वेस्ट वेरिफाई करनी होगी। पैसा बैंक अकाउंट में आते ही आप किसी भी UPI सपोर्टेड ATM पर जाकर QR Cash ऑप्शन चुनकर QR कोड स्कैन करके कैश निकाल सकते हैं।

पूरी करनी होंगी कुछ शर्तें

हालांकि इस सुविधा का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होंगी। आपका UAN एक्टिव होना चाहिए, PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना चाहिए, मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI से लिंक होना चाहिए और बैंक KYC पूरी तरह अपडेट और employer द्वारा verified होना जरूरी है। अगर ये चीजें पूरी हैं, तो आप आसानी से UPI के जरिए PF का पैसा निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को बिना कीमत बढ़ाए मिला बड़ा फायदा, अब रोज मिलेगा ज्यादा डेटा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :