भारत सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए अपने EPF अकाउंट से आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए EPFO ने लोगों के काम को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए KYC डिटेल्स अपडेट करने का प्रावधान पेश किया है।
EPFO के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसान से तरीकों से हम अपनी KYC डिटेल्स को कम्पलीट कर सकते हैं। अगर आप अपने PF की KYC कम्पलीट करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं
Step 1. https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर अपने UAN नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
Step 2. मैनेज विकल्प पर जाकर KYC विकल्प चुनें।
Step 3. KYC विकल्प आ जाने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। जिस डोक्युमेंट की डिटेल्स आप अपडेट करना चाहते हैं उसके सामने मौजूद टिक बॉक्स पर क्लिक करें। अपने डोक्युमेंट से सम्बंधित जानकारी भरें और सबमिट बटन पर टैप करें।
Step 4. सेव बटन पर क्लिक करने के बाद आपका डाटा पेंडिंग KYC सेक्शन में चला जाएग और EPFO द्वारा आपकी डिटेल्स वेरीफाई होने के बाद फॉर्म डॉक्यूमेंट के आगे वेरीफाइड लिखा आ जाएगा।
महज इन चार से पांच स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से दिनों लम्बे काम को महज कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके अकाउंट के साथ आपके सभी दस्तावेज बड़ी आसानी से लिंक हो जाते हैं, खासकर भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार आप इससे आधार को लिंक कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टेप्स पसंद आये हैं तो हमें जरुर बताएं. नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर आप हमें इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं।
यहाँ जानिए आपके PF अकाउंट में कितनी रकम है जमा |