OpenAI ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार तोहफा दिया है, आज से ChatGPT Go Plan भारत में पूरे एक साल के लिए फ्री कर दिया गया है। आज से भारतीय यूजर्स बिना किसी भी सब्सक्रिप्शन के ChatGPT Go को ऐक्टिवेट कर सकते हैं और इसके सभी दमदार और अपग्रेडेड फीचर्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर यह प्लान लगभग $5 प्रति माह (लगभग 400 रुपये के प्राइस) में आता है, लेकिन अब OpenAI ने इसे भारतीय यूजर्स को बिल्कुल ज़ीरो कॉस्ट पर उपलब्ध करा दिया है। यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत अब OpenAI के लिए एक प्रमुख मार्केट बन चुका है, और कंपनी यहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
ChatGPT Go प्लान को फ्री वर्ज़न और प्रो वर्ज़न के बीच रखा गया है। इसमें फ्री वर्ज़न की तुलना में कई बेहतर फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि फास्ट परफॉर्मेंस, ज्यादा यूसेज लिमिट, और क्रिएटिव टूल्स तक एक्सेस।
अगर आप अब तक ChatGPT का फ्री वर्ज़न यूज़ कर रहे थे, तो Go प्लान में आपको काफी फर्क महसूस होगा। इसमें GPT-5 के ज्यादा बेहतर जवाब, लंबी बातचीत की सुविधा, और फाइल अपलोड करके एनालिसिस करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, अब आप सीधे ChatGPT में इमेज भी जेनरेट कर सकते हैं। एक और शानदार फीचर है मेमोरी, जिसके जरिए ChatGPT आपकी पसंद और पुरानी बातचीत को याद रखकर समय के साथ और पर्सनलाइज़्ड जवाब देने लगता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Go प्लान में API एक्सेस, Sora वीडियो जेनरेशन या Pro के सभी एडवांस फीचर्स नहीं मिलते, लेकिन इसके बावजूद आपको GPT-5 की पावर, इमेज क्रिएशन, डॉक्यूमेंट एनालिसिस, और तेज़ जवाबों का अनुभव बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा।