10 things which signify your phone is hacked
मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन्स (सरकार की ओर से) Cyber Fraud पर लगाम लगाने के लिए दो नई पहल की शुरुआत की है। सरकार की ओर से Digital Intelligence Platform (DIP) और Chakshu सुविधा की शुरुआत संचार साथी पोर्टल पर शुरू की है। Telecom Department यानि DoT के DIP को इस कारण से लॉन्च किया गया है, ताकि यह साइबर क्राइम में टेलीकॉम रिसोर्सेज के इस्तेमाल पर लगाम लगाई जा सके इसके अलावा आर्थिक फ्रॉड आदि को बड़े पैमाने पर रोका जा सके। हालांकि सरकार की ओर से Sanchar Sathi Portal पर पेश किए गए Chakshu (चक्षु) सुविधा को इसलिए पेश किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज या WhatsApp Call या msg आदि की रिपोर्ट की जा सके।
इन सेवाओं को मिनिस्टर ऑफ कम्यूनिकेशन, रेलवे और इलेक्ट्रानिक्स और इनफार्मेशन टेक्नॉलजी अश्विनी वैष्णव और मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्यूनिकेशन, Devusinh Chauhan के द्वारा लॉन्च किया गया है। इस सुविधाओं को लॉन्च करने के पीछे आमजन को जागरूक करना और उन्हें इस तरह की सुविधाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देना है।
Digital Intelligence Platform (DIP) एक ऐसा सेक्योर और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जो टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं, लो इंफोर्समेंट एजेंसी, फाइनैन्शल इंस्टिट्यूट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आइडेंटिटी इशू करने वाले अधिकारियों आदि के बीच रियल टाइम में intelligence शेयर करता है। इस पोर्टल का मकसद साइबर फ्रॉड आदि के अलावा आर्थिक फ्रॉड पर रोक लगाना है। हालांकि DIP Platform का एक्सेस आमजनता के पास नहीं है।
हालांकि DIP के उलट चक्षु एक ऐसी सुविधा है, जिसके माध्यम से लोग संचार साथी पोर्टल पर जाकर चक्षु प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से किसी भी संदिग्ध काल या मैसेज या WhatsApp कॉल या मैसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं, जो आपको किसी भी प्रकार से आपके आर्थिक नुकसान के लिए की गई है। इसमें आपको कई संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं। जैसे अगर आपको KYC एक्स्पाइरी को लेकर कोई कॉल या मैसेज आता है। इसके अल्वा अगर आपको अपने बैंक अकाउंट में किसी भी तरह के अपडेट करने को लेकर कोई कॉल या मैसेज या WhatsApp Call या मैसेज आता है।
इसके अलावा Payment Wallet/ SIM/ Gas Connection/ Electricity Connection, Sextortion, अपने आप को सरकारी आधिकारिक बताने वाले लोग, पैसे भेजने वाले जानकार लोग, टेलीकॉम कंपनी की ओर से आपके मोबाइल नंबर को बंद करने वाले कॉल, मैसेज या WhatsApp Call या Msg आदि आते हैं। यहाँ आप इन सभी मामलों की शिकायत या रिपोर्ट यहाँ इस पोर्टल पर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप चक्षु प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके इन मुद्दों को लेकर शिकायत डाल सकते हैं।
हालांकि संचार साथी पोर्टल पर आपको बहुत सी सुविधाएँ पहले ही मिलती हैं लेकिन चक्षु (Chakshu) इन सभी सुविधाओं में एक नई सुविधा है। यहाँ आपको बता देते हैं कि आप सरकार की ओर से जारी किए गए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या सरकारी वेबसाइट यानि CyberCrime.gov.in पर जाकर भी साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट कर सकते हैं।
Sanchar Saathi Portal की ओर से पहले से ही कई सुविधा ग्राहकों को दी जाती है। जिसमें आप अपने नाम पर चल रहे मोबाइल नंबर देख सकते हैं, इनकी जांच कर सकते है कि आपके नाम पर आखिर कितने Mobile SIM Card चल रहे हैं। आप इनकी पहचान कर सकते हैं इसके अलावा इन्हें यहाँ से बंद भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पोर्टल का इस्तेमाल करके लोग अपने चोरी हुए या खो गए Mobile Phone की blocking और ट्रैसिंग आदि कर सकते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस पोर्टल को इसलिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, इस पोर्टल की मदद से ग्राहक नए या पुराने स्मार्टफोन को खरीदते समय उसकी Authenticity की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको देश से बाहर से यानि अगर आपको अंतरराष्ट्रीय कॉल भारतीय नंबर से आ रहे हैं तो आ इसकी भी शिकायत कर सकते हैं।
किसी भी साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड्स से बचने के लिए जागरूक रहना, तगड़े साइबर सिक्योरिटी उपाये, लगातार अपने सॉफ्टवेयर आदि को अपडेट रखना और ऑनलाइन कामों को करते समय ज्यादा सतर्क रहना आवश्यक है। इसके अलावा इन बढ़ते फाइनेंशियल खतरों से बचने के लिए सरकार की ओर से ऊपर बताए गए कदम उठाते रहना चाहिए, इसके अलावा डिजिटल सभी कामों को करने को लेकर जागरूक करते रहना भी सरकार की ओर से निरंतर किया जाना चाहिए।