35 हजार में 1.5 टन के ये एसी रहेंगे बेस्ट..बिजली का बिल भी आएगा कम, ये रहा खरीदने का सही अड्डा

अगर आप इस गर्मी नया AC लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट आपको एक लिमिट में फँसाये हुए हैं तो आपको आज हम आपके बजट के आसपास यानि 30 हजार से 35 हजार के बीच आने वाले सबसे बेस्ट और 1.5 टन के सबसे बेस्ट स्प्लीट एसी आदि की जानकारी देने वाले हैं। इन एसी के साथ बड़े बड़े कमरों को आसानी से ठंडा कर सकते हैं और शिमला वाली ठंडक प्राप्त कर सकते हैं। इस बजट में अब Inverter Technology, Convertible Cooling और Power Saving जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं, इसलिए सही मॉडल चुनना सबसे जरूरी है, इसी कारण हमने यह लिस्ट तैयार की है तो आपको कम बजट में सबसे शानदार फीचर्स के साथ एक बेहतरीन और लंबे समय के लिए चलने वाला एसी खरीदने में मदद करने वाली है।

नीचे हमारे जो लिस्ट तैयार की है आप उसमें मौजूद सबसे बेस्ट Value-for-Money 1.5 Ton Split AC देख सकते हैं, 2026 में 30,000-35,000 रुपये के अंदर बेस्ट चॉइस हो सकते हैं।

कौन सा AC किसके लिए बेस्ट है?

Voltas 1.5 Ton 3 Star AC

अगर आपको कम बजट में भरोसेमंद AC चाहिए, तो Voltas अच्छा ऑप्शन है। इसमें Adjustable Cooling Mode और Anti-Dust Filter मिलता है, और यह तेज गर्मी में भी ठीक से कूलिंग करता है।

Daikin 1.5 Ton 3 Star AC

Daikin की कूलिंग और Durability बहुत अच्छी मानी जाती है। यह AC मीडियम और बड़े कमरों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है, इसकी Cooling Performance काफी स्टेबल भी है।

Godrej 1.5 Ton 3 Star 5-in-1 AC

इसमें Convertible Cooling की सुविधा मिलती है, यानी आप जरूरत के हिसाब से 40%, 60%, 80% या 100% क्षमता पर एसी को चला सकते हैं, इससे बड़े पैमाने पर बिजली की बचत होती है।

Carrier 1.5 Ton 3 Star AC

Carrier का AC Cooling Performance और Air Swing के लिए जाना जाता है। इसमें Inverter Technology और Dust Filter जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।

Haier 1.5 Ton 3 Star AC

Haier AC में Triple Inverter और 7-in-1 Convertible Mode मिलता है, जिससे यह बिजली कम खाता है और Temperature Automatically Adjust करता है।

खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर देखें

AC लेते समय सिर्फ ब्रांड मात को ही नहीं देखना चाहिए, इसके अलावा भी कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए जानते है कि आखिर आपको किन चीजों का ध्यान एक एसी को खरीदने के दौरान रखना चाहिए।

  • Inverter AC होना चाहिए।
  • Copper Condenser होना चाहिए।
  • Convertible Mode होना चाहिए।
  • Electricity Consumption (units/year)
  • Warranty (कम से कम 5 साल compressor)

अगर आपका कमरा 120–180 sq ft है, तो 1.5 Ton AC आपके लिए बेस्ट हो सकता है, इसके अलावा अगर आपका कमरा बड़ा है तो आप इन कंपनियों के 2 टन के एसी भी खरीद सकते हैं। हालांकि, यह आपके घर और आपके कमरे के साइज़ पर पूरी तरह से निर्भर करता है। अंत में आपको जानकारी दे देते हैं कि आप इन सभी एसी को अगर ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आपको यह Amazon India ओर खरीदने के लिए मिल जाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कैसे शेड्यूल कर सकते हैं कॉल..ये है सबसे आसान तरीका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :