April Fool’s Day 2026: इन 5 Prompts के साथ बना दो सबका बेवकूफ..Gemini, ChatGPT कर देंगे हेल्प

HIGHLIGHTS

आज April Fool's Day है। क्या आप किसी को बेवकूफ बनाना चाहते हैं?

हम आपको आज के दिन AI की मदद से Prank करने के लिए 5 Prompts की जानकारी देने वाले हैं।

आप इन AI Prompts की मदद से आसानी से किसी का भी फूल बना सकते हैं।

आजकल AI का इस्तेमाल केवल और केवल पढ़ाई करने या किसी काम को आसानी से करने के लिए ही इस्तेमाल में नहीं लिए जा रहे हैं, बल्कि इन्हें अब इस समय एंटरटेनमेंट और फन के लिए भी इस्तेमाल में लिया जाने लगा है। आज April Fool’s Day 2026 है और आप AI की मदद लेकर यानि ChatGPT, Google Gemini और दूसरे AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल करके प्रैंक प्लान कर सकते हैं। फर्क बस इतना है कि पहले लोग अचानक प्रैंक करते थे, लेकिन अब AI की मदद से पूरा प्लान, स्क्रिप्ट, टाइमिंग और आखिर में प्रैंक का खुलासा तक पहले से प्लान किया जा सकता है। इसके बाद आप किसी को भी आसानी से फूल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको इसके लिए AI को क्या और कैसे बटन होगा, ताकि आपको वह सही Prank करने में मदद कर सके, जिससे सभी को हंसी तो आए लेकिन किसी का भी नुकसान न हो। नीचे हमने आपके लिए 5 Prompts तैयार किये हैं, जिन्हें मात्र कॉपी पेस्ट करके आप बेस्ट आइडिया प्राप्त कर सकते हैं और Prank कर सकते हैं।

April Fool AI Prank Prompts

Prompt 1:

Create a harmless April Fool prank plan at home. Include preparation steps, execution steps, and a funny reveal at the end.

Prompt 2:

Write a prank script where I call my friend and tell him I won a lifetime pizza subscription. Include his possible reactions and a funny reveal.

Prompt 3:

Give me a step-by-step prank idea where I change my friend’s phone autocorrect so ‘yes’ becomes ‘meow’, and also include how to change it back.

Prompt 4:

Create a fake job offer email for a ‘Professional Sleeper’ job with a funny reveal at the end.

Prompt 5:

Write a prank plan where I pretend there is no internet in the house and create a funny scenario, but make sure it is harmless.

AI से Prank प्लान करना क्यों ट्रेंड में है?

अब लोग AI से Prank Ideas इसलिए बनवा रहे हैं क्योंकि AI पूरा प्लान बना देता है, यह आपो बताता है कि आखिर करना क्या है, बोलना क्या और कब है आदि आदि। इसके अलावा यह आपको यह भी बताने वाला है कि कब और कैसे और क्या react करना है। ऐसा करने से सबकुछ ज्यादा सच लगता है और सामने वाला कहीं न कहीं इस झूठ में फंस भी जाता है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases of the week: 1 से 5 अप्रैल के बीच मिलेगा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, रिलीज हो रही ये लोटपोट करने वाली कहानियाँ

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :