4 मार्च को ‘Special Apple Experience’, iPhone 17e और नए MacBook की हो सकती है एंट्री

Updated on 17-Feb-2026

टेक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Apple ने 4 मार्च 2026 को एक खास प्रेस इवेंट का ऐलान किया है। इस बार कंपनी ने इसे ‘Special Apple Experience’ नाम दिया है और यही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इवेंट सुबह 9 बजे (ET) होगा और सिर्फ डिजिटल कीनोट तक सीमित नहीं रहेगा। न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे शहरों में इन-पर्सन अनुभव भी आयोजित किए जाएंगे। सबसे दिलचस्प बात है कि Apple ने इस बार Apple Event शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार लॉन्च से ज्यादा फोकस हैंड्स-ऑन और इंटरैक्टिव अनुभव पर हो सकता है।

क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी प्रोडक्ट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कई डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं, आइए अफवाहों और लीक के आधार पर देखते हैं कि कंपनी क्या लॉन्च कर सकती है।

नया किफायती MacBook?

चर्चा है कि Apple एक एंट्री-लेवल MacBook ला सकता है, जिसमें A18 Pro चिप मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह Mac लाइनअप में इसे एक बड़ा बदलाव माना जाने वाला है। साथ ही कंपनी MacBook Air को M5 चिप के साथ अपडेट कर सकती है, MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max को ला सकती है। इसका मतलब है कि इस ईवेंट में कई बड़े अपग्रेड भी देखने को मिलने वाले हैं। आइए जानते है कि इस ईवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट क्या हो सकती है।

iPhone 17e की एंट्री?

मोबाइल सेगमेंट में लंबे समय से चर्चा में रहा iPhone 17e इस इवेंट में डेब्यू कर सकता है। इसे किफायती iPhone ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है, यह खासकर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो प्रीमियम फीचर्स तो चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल की कीमत नहीं देना चाहते। इसके अलावा कंपनी iPad लाइनअप में भी कुछ बदलाव कर सकती है।

अगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह कहती हैं कि बेस मॉडल iPad में A18 चिप को लाया जा सकता है, इसे अलावा iPad Air में M4 प्रोसेसर जैसे अपग्रेड किए जा सकत ए हैं। यह अपग्रेड टैबलेट और लैपटॉप के बीच की दूरी को और कम कर सकता है, यानी स्टूडेंट्स और छोटे बिजनेस यूजर्स के लिए यह एक दमदार पहल हो सकती है।

सॉफ्टवेयर अपडेट भी संभव है?

इवेंट में iOS 26.4 का पहला बीटा वर्जन भी पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें Siri के बड़े अपग्रेड शामिल हो सकते हैं, जहां AI इंटीग्रेशन पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब?

अगर किफायती MacBook या iPhone 17e लॉन्च होता है, तो स्टूडेंट्स के लिए बेहतर ऑप्शन, ऑनलाइन काम करने वालों के लिए प्रीमियम लेकिन बेहद प्रीमियम डिवाइस, सेकेंडरी मार्केट में पुराने मॉडल सस्ते हो सकते हैं। यानी सिर्फ लॉन्च ही नहीं, बल्कि कीमतों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

क्यों खास माना जा रहा है यह इवेंट?

Special Experience नाम से ही पता चलता है कि यह मल्टी-सिटी इन-पर्सन इवेंट होने वाला है, इसमें कई डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं और कई बड़ी घोषणाएँ भी कंपनी की ओर से इसी ईवेंट में की जा सकती हैं। इसके अलावा इस ईवेंट में AI फोकस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट भी देखने को मिल सकते हैं। इसी कारण अब सभी की निगाहें 4 मार्च को होने वाले इस ईवेंट पर टिकी हैं। अगर Apple सच में एंट्री-लेवल सेगमेंट में बड़ा कदम उठाता है, तो 2026 का टेक मार्केट और दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: नेटवर्क गया तो भी टेंशन नहीं, बिना इंटरनेट ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :