Apple इस साल कर देगा धुंआ-धुंआ! 20 नए प्रोडक्ट लॉन्च कर बाजार में मचाएगा तहलका, जान लीजिए पूरा रोडमैप

Updated on 02-Feb-2026

अगर आप Apple के फैन हैं, तो साल 2026 आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला. रिपोर्ट्स की मानें तो Apple इस साल ‘रुकने’ के मूड में बिल्कुल नहीं है. iPhone और मैकबुक तो आम बात है, लेकिन इस बार लिस्ट में ‘फोल्डेबल iPhone’, घर के लिए रोबोटिक स्क्रीन और जादुई चश्मे जैसे 20 से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं. यानी हर महीने कुछ न कुछ नया देखने को मिल सकता है.

शुरुआत: 2026 की पहली छमाही

साल की शुरुआत पुराने डिवाइसेज के अपग्रेड के साथ होगी, लेकिन इनमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

iPhone 17e: साल के शुरू में iPhone 17e आ सकता है. यह पुराने iPhone 16e का अपग्रेड होगा, जिसमें पावरफुल A19 चिप, मैगसेफ (MagSafe) और डायनामिक आइलैंड मिलेगा. यानी अब सस्ता iPhone भी प्रीमियम फील देगा.

iPads: नया iPad Air M3 से M4 चिप पर शिफ्ट होगा, जबकि रेगुलर iPad में A18 या A19 प्रोसेसर मिल सकता है.

Macs: मैक यूजर्स के लिए भी खुशखबरी है. MacBook Air में M5 चिप आ सकती है. वहीं, MacBook Pro लाइनअप को M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ तेज स्टोरेज (PCIe 5.0) का सपोर्ट मिलेगा.

सस्ता मैकबुक: Apple छात्रों के लिए एक सस्ता मैकबुक (Low-cost MacBook) भी ला सकता है, जिसमें 12.9 इंच की स्क्रीन और A18 Pro चिप होगी.

स्मार्ट होम: Apple की नई दुनिया

मिड-ईयर (साल के बीच) में Apple स्मार्ट होम मार्केट में बड़ा धमाका कर सकता है.

Smart Home Hub: एक 6 से 7 इंच की स्क्रीन वाला डिवाइस जो टेबल पर रखा जा सकेगा या दीवार पर लगाया जा सकेगा. यह A18 चिप और ‘पर्सनलाइज्ड सिरी’ (Siri) से लैस होगा.

सिक्योरिटी कैमरा: इसके साथ ही Apple अपना खुद का HomeKit कैमरा भी लॉन्च कर सकता है.

2026 की दूसरी छमाही

iPhone 18 Pro & Max: इनमें नया A20 Pro चिप होगा. प्रो मैक्स थोड़ा मोटा हो सकता है ताकि बड़ी बैटरी फिट हो सके. इसमें वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) वाला कैमरा और सैटेलाइट वेब ब्राउजिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Foldable iPhone: जिसका सबको इंतजार था! रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपना पहला फोल्डेबल फोन ला रहा है. इसमें 7.7 इंच की अंदरूनी स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी स्क्रीन होगी. खास बात यह है कि इसमें ‘फेस आईडी’ की जगह टच आईडी (Touch ID) वाला पावर बटन हो सकता है.

Wearables: Apple Watch Series 12 और Ultra 4 नए डिजाइन के साथ आएंगे. वहीं, AirPods Pro 3 में AI फीचर्स के लिए ‘इन्फ्रारेड कैमरा’ हो सकता है.

अन्य बड़े सरप्राइज

साल के अंत में मैकबुक प्रो का एक मेजर रीडिजाइन भी आ सकता है, जिसमें OLED डिस्प्ले, टच सपोर्ट और इन-बिल्ट सेल्युलर कनेक्टिविटी (सिम कार्ड सपोर्ट) मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Apple ग्लासेस (AR), स्मार्ट डोरबेल और नए Apple टीवी पर भी काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें: नास्तिक ‘पुजारी’ और भूत की दोस्ती..OTT पर आ गई जबरदस्त कॉमेडी फिल्म, IMDb पर 8 रेटिंग, हंसते-हंसते दर्द करेगा पेट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :