Amazon की Mega Deal Days सेल पिछले सप्ताह शुरू हुई थी और अब यह अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. यह सेल 9 जून तक चलेगी, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स जैसे कई गैजेट्स पर बड़े डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है.
सीधे प्राइस कट के अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑफर भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में कई प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइस अपनी सामान्य कीमत से काफी कम दाम में खरीदे जा सकते हैं.
सेल के दौरान Vivo X300 FE के 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन की लिस्टेड कीमत 1,19,999 रुपये है. यानी ग्राहकों को सीधे 40,000 रुपये की छूट मिल रही है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है और कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप फोनों में शामिल है.
iQOO 15R का 8GB + 256GB मॉडल भी सेल में कम कीमत पर उपलब्ध है. 53,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन अब 46,998 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी करीब 7,000 रुपये की बचत हो रही है. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है.
OnePlus Nord CE 6 को 34,998 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 40,999 रुपये है. वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत 33,999 रुपये से घटकर 25,998 रुपये हो गई है. Nord CE 6 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Nord CE 6 Lite में 7,000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है.
Samsung Galaxy M56 5G भी इस सेल का बड़ा आकर्षण बना हुआ है. फोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 23,498 रुपये रह गई है.
फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी अच्छे ऑफर उपलब्ध हैं. OnePlus 13 को 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini 5G की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है.
खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.
Nothing Phone 3 भी सेल में कम कीमत पर उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो इसकी सामान्य कीमत से कम है.
स्मार्टफोन के अलावा कई लैपटॉप पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. Asus Vivobook 16, जिसमें Intel Core i5-13420H प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, उसे 62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं Asus TUF A15 (2025) की कीमत घटकर 68,990 रुपये हो गई है. यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ आता है.
Amazon इस सेल के दौरान HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है. हालांकि ऑफर स्टॉक और उपलब्धता के आधार पर बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले प्रोडक्ट पेज पर जाकर ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें.
नोट- इस आर्टिकल में एफिलिएट्स लिंक्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड