Amazon पर शुरू हुई गर्मी वाली सेल.. कौड़ियों के भाव मिल रहे Samsung-LG के ये वाले फ्रिज

अजीब मौसम चल रहा है! बाहर कई जगह बारिश हो रही है, लेकिन कुछ ही दिनों में इतनी गर्मी पड़ेगी कि बिना AC के रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी टाइमिंग को पकड़ते हुए Amazon ने Garmi Ki Taiyari सेल शुरू की थी, और आज इस सेल का आखिरी दिन है। अगर आप AC या फ्रिज लेने का सोच रहे थे लेकिन टाल रहे थे, तो अभी सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है, कुछ प्रोडक्ट्स पर 60–65% तक की छूट ऑफर की जा रही है।

किन ब्रांडस पर मिल रही सबसे बड़ी छूट

इस सेल में बड़े ब्रांड्स जैसे Samsung, LG, Voltas, Godrej और Haier के AC और रेफ्रिजरेटर पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन असली बचत सिर्फ डिस्काउंट से नहीं बल्कि बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज जोड़ने पर हो रही है।

बैंक ऑफर की डिटेल्स

इस सेल में Bank of Baroda, IndusInd Bank, HSBC और RBL Bank के कार्ड पर करीब 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे महंगा AC या फ्रिज भी आसान किस्तों में लिया जा सकता है। कुछ प्रोडक्टस पर 3000-3500 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत हो रही है।

कौन से एसी मिल रहे सस्ते

अगर AC की बात करें तो कुछ डील्स काफी ध्यान खींच रही हैं। जैसे Daikin का 1.5 Ton Inverter Split AC, जो पहले करीब 53,000 रुपये का था, अब लगभग 34,000 रुपये के आसपास मिल रहा है, और बैंक ऑफर लगाने पर कीमत करीब 33,000 रुपये तक आ सकती है। इसी तरह LG का 1.5 Ton 5 Star Dual Inverter AC, जो पहले लगभग 79,000 रुपये का था, अब करीब 41,000 रुपये में मिल रहा है, और कार्ड ऑफर के बाद और सस्ता हो सकता है। Samsung का 1.5 Ton Smart AC भी भारी डिस्काउंट के साथ लगभग 35,000 रुपये के आसपास मिल रहा है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी कम कीमत मानी जाती है।

किन फ्रिज पर सबसे खास ऑफर

फ्रिज पर भी कम ऑफर नहीं हैं। Godrej का 244 लीटर फ्रिज करीब 25,000 रुपये में मिल रहा है, Samsung का 236 लीटर फ्रिज लगभग 27,000 रुपये में और LG का 185 लीटर 4 Star फ्रिज बैंक ऑफर के बाद करीब 15,000 रुपये के आसपास पड़ सकता है। अगर किसी को घर के लिए नया फ्रिज लेना है, तो ये कीमतें सामान्य दिनों से काफी कम हैं।

यह भी पढ़ें: 15 मिनट में खुद गायब हो जाएगा मैसेज, बड़े काम का है WhatsApp का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :