Blinkit और Zepto के बाद, अब Swiggy Instamart ने भी केवल 10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी की सुविधा पेश करके क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा लिया है। कई सारे भारतीय शहरों में अब ग्राहक Apple, Samsung, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स के टॉप स्मार्टफोन्स ऑर्डर कर सकते हैं।
भारत के लीडिंग क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, स्विगी इंस्टामार्ट ने अल्ट्रा-फास्ट स्मार्टफोन डिलीवरी सर्विस लॉन्च कर दी है, जिसकी मदद से अब ग्राहक iPhone 16e, Samsung M35, OnePlus Nord CE, and Redmi 14C जैसे डिवाइसेज मिनटों में मंगवा सकेंगे। अभी यह सेवा बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, फरीदाबाद, नोएडा, गुड़गाँव, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे में उपलब्ध है। आगे जल्द ही इसका विस्तार करने की भी योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, जानिए कैसा होगा 5500mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फोन
स्विगी इंस्टामार्ट के CEO, अमितेश झा ने कहा, “भारतीय उपभोक्ता समझदार है और उसे ठीक-ठीक पता है कि उसे क्या चाहिए, और यह लॉन्च हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। चाहे वह कोई तत्काल ज़रूरत हो या लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा अपग्रेड, हम हाई क्वालिटी वाली तकनीक की खरीदारी को पहले से कहीं ज़्यादा सुविधाजनक बना रहे हैं। बस कुछ ही टैप से ग्राहक अब अपनी उंगलियों पर तुरंत स्मार्टफोन डिलीवरी के सहज अनुभव का आनंद ले सकते हैं।”
स्मार्टफोन की खरीदारी और भी आसान बनाने के लिए स्विगी इंस्टामार्ट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 11,499 रुपए से ऊपर की खरीद पर 5% डिस्काउंट (4000 रुपए तक) ऑफर कर रहा है। यह ऑफर इंस्टेंट डिलीवरी की सुविधा को बढ़ाता है, साथ ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा किफायती भी बनाता है।
स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए स्मार्टफोन ऑर्डर करना काफी तेज और आसान है:
यह भी पढ़ें: भारी भरकम छूट पर मिल रहा Samsung Galaxy S24 Plus, बंपर डील देख खरीदने टूट पड़ी भीड़!