4 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी के दामों में रिकवरी, देखें ताज़ा रेट

Updated on 04-Feb-2026

Silver Gold Rate Today: लगातार दो–तीन दिनों तक दबाव में रहने के बाद चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) के दामों में मंगलवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। तीन दिनों की तेज गिरावट के बाद बाजार में आई मजबूती से चांदी की कीमतों ने एक बार फिर ऊंची छलांग लगाई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 24,000 रुपये की तेजी के साथ 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को चांदी 52,000 रुपये टूटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बीते तीन दिनों में कीमतों में कुल 1,44,500 रुपये या लगभग 36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था, जिसके बाद इसमें तेज बिकवाली देखी गई।

चांदी का ताज़ा भाव

कमोडिटी बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) बुधवार को 0.38 प्रतिशत फिसलकर 1,015 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले मंगलवार को MCX पर चांदी में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया था, जहां यह 29,372 रुपये यानी 12.43 प्रतिशत चढ़कर 2,65,633 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी। कारोबार के दौरान कीमतें 2,70,398 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपरी स्तर तक भी गईं, जहां कुल 34,137 रुपये या 14.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज़ी

शुक्रवार से सोमवार के बीच इसमें करीब 41 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी, जिससे प्रति किलोग्राम 1,63,632 रुपये का नुकसान हुआ। यह गिरावट 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर के बाद देखने को मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी दिखी और बुधवार 4 फरवरी को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट सिल्वर (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) करीब 4 प्रतिशत उछलकर 86.9 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

गिरावट के आंकड़े भी नज़र आए

हालांकि घरेलू बाजारों में अलग-अलग स्रोतों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर नजर आया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को चांदी की कीमत घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि इससे पहले गुरुवार को यह 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी का भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) 2,63,965 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

मंगलवार को इतना था दाम

अगर पिछले दिन के भाव पर नजर डालें तो ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) ने तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। कीमतों में 24,000 रुपये या 9.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और भाव 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। सोमवार को इसमें 52,000 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन दिनों के भीतर चांदी 1,44,500 रुपये या लगभग 36 प्रतिशत टूटकर अपने रिकॉर्ड स्तर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से काफी नीचे आ गई थी, जो उसने 29 जनवरी को बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती देखने को मिली, जहां स्पॉट सिल्वर 9.55 डॉलर यानी 12.07 प्रतिशत की छलांग लगाकर 88.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने के दामों में भी उछाल

बीते कुछ समय से सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka Sone ka bhav) में लगातार दबाव देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इसमें फिर से तेजी लौटती नजर आ रही है। लगातार तीन दिनों तक आई भारी गिरावट के बाद सोने के भाव में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला यानी 24 कैरेट सोना करीब 5,000 रुपये या लगभग 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने की कीमत (आज का सोने का भाव, aaj ka Sone ka bhav) 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि गुरुवार को यह 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने का भाव 1,51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: एक्शन से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी तक… ग्रेटेस्ट हैं ओटीटी की ये 9 फिल्में, साउथ सिनेमा ने जमा रखी है धाक

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :