Silver Rate Today: 2 फरवरी 2026 को चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) के भाव की बात करें तो चांदी के बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। बजट वाले दिन शुरू हुई गिरावट का सिलसिला आज भी थमता नजर नहीं आया। बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में तेज बिकवाली दिखी और भाव 10.82 प्रतिशत टूटकर 28,753 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस तरह आज का चांदी का भाव (aaj ka Chandi ka bhav) निवेशकों के लिए बड़ी हलचल वाला रहा।
इससे एक दिन पहले MCX पर चांदी पहले ही करीब 9 प्रतिशत टूट चुकी थी। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 26,273 रुपये सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। मौजूदा गिरावट के बाद चांदी अपने लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम से अब 36 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुकी है। लगातार हो रही इस गिरावट के कारण आज का चांदी का भाव (aaj ka Chandi ka bhav) चर्चा में बना हुआ है।
गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार को ही चांदी इस साल के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 4,20,048 रुपये से फिसलकर 2,91,911 रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। यानी एक ही दिन में करीब 30 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को चांदी लगभग 9 प्रतिशत चढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद लगातार गिरावट के चलते पिछले कारोबारी सेशन तक चांदी 1,28,137 रुपये सस्ती हो चुकी थी। ऐसे हालात में आज का चांदी का भाव (aaj ka Chandi ka bhav) निवेशकों के लिए बेहद अहम हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव साफ नजर आया। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 35.89 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 78.531 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो करीब 31.37 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज, 2 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी का भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav)) गिरकर करीब 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि गुरुवार को यह 4,10,100 रुपये प्रति किलो के आसपास थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का दाम घटकर 2,65,751 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। यह आंकड़ा भी हालिया गिरावट की पुष्टि करता है और बताता है कि आज का चांदी का भाव (aaj ka Chandi ka bhav) किस तरह दबाव में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: साउथ की वो 5 फिल्में जो रेटिंग और कहानी के दम पर बनी Drishyam की बाप..देखें पूरी लिस्ट