दिल्ली NCR में चल रहे SKOAR! College Cup Delhi Edition के ग्रैंड फिनाले में रोमांच अपने चरम पर है। 16 टीमें पहले दिन Battlegrounds Mobile India के LAN फाइनल में भिड़ रही हैं और तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अभी तीन मैच और बाकी हैं, इसलिए ट्रॉफी की दौड़ अभी भी चल रही है। स्टेज पर रोशनी, बड़ी स्क्रीन पर लाइव एक्शन और दर्शकों की गूंज यह माहौल किसी प्रो लीग से कम नहीं दिख रहा।
तीन मैचों के बाद लीडरबोर्ड में हलचल है, लेकिन अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। अगले तीन मैचों में कोई भी टीम वापसी कर सकती है।
यानी सिर्फ एक मैच जीतना काफी नहीं, लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। यही वजह है कि आखिरी तीन मैच निर्णायक साबित हो सकते हैं।
यह हाई-वोल्टेज फाइनल Bennett University में आयोजित किया जा रहा है, जिसे दो दिनों के लिए ईस्पोर्ट्स एरीना में बदल दिया गया है। आज कुल छह मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला Rondo मैप पर हुआ, दूसरा और तीसरा Erangel पर खेले गए। चौथा मैच भी Erangel पर होगा, जबकि पांचवां और छठा मुकाबला Miramar मैप पर खेला जाएगा।
हर मैप अलग रणनीति मांगता है, और यही टूर्नामेंट को और दिलचस्प बना रहा है।
LAN फाइनल के साथ-साथ SKOAR Zone में भी जबरदस्त माहौल है। बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच, होस्ट्स और कैस्टर्स के साथ बातचीत, फैन एक्टिविटीज़ और कॉलेज कल्चर का पूरा रंग देखने को मिल रहा है। कल 20 फरवरी को मंच पर Valorant का फाइनल खेला जाएगा, जहां दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
तीन मैच खत्म हो चुके हैं, लेकिन असली कहानी अभी बाकी है। क्या Aquilla अपनी बढ़त कायम रख पाएगी? या फिर Redline, BORG वापसी करेगी? या कोई और टीम आखिरी दौर में बाज़ी मार लेगी? दिल्ली NCR के टॉप कॉलेज गेमर्स के बीच यह मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।