अगर किसी सीरीज में स्टारकास्ट मजबूत हो और कहानी में ट्विस्ट और थ्रिलर का भरपूर मसाला हो, तो दर्शकों के लिए वह हमेशा खास बन जाती है। इस हफ्ते अगर आप कोई ऐसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं जो आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखे, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ‘द ट्रायल’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
2023 में रिलीज़ हुई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने आते ही ओटीटी पर धूम मचा दी थी। इसके दमदार प्लॉट और बेहतरीन एक्टिंग के कारण दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। अब इस सीरीज का सीजन 2 भी रिलीज़ होने जा रहा है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।
‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन फिर से काजोल को मुख्य भूमिका में लेकर आ रहा है। इस बार भी वह नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में नजर आएंगी, जो पेशे से वकील हैं।
सीरीज के पहले सीजन की तरह इस बार भी सस्पेंस, ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार नोयोनिका का सामना पहले से ज्यादा जटिल और चुनौतीपूर्ण मामलों से होगा। सीजन 2 का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है, जिन्होंने पहले सीजन में भी अपनी डायरेक्शन से दर्शकों को इंप्रेस किया था।
‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन 19 सितंबर 2025 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भारतीय वेब सीरीज अमेरिकी शो ‘द गुड वाइफ’ से इंस्पायर्ड है। कहानी वकील नोयोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की है, जिनका जीवन तब पूरी तरह बदल जाता है जब उनके पति पर यौन शोषण और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगते हैं और उन्हें जेल की सजा हो जाती है। पति के जेल जाने के बाद, नोयोनिका अपने परिवार को संभालने और उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए 13 साल बाद वकालत की दुनिया में वापसी करती हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे वह कोर्टरूम के अंदर और बाहर दोनों जगह संघर्ष करती हैं, कभी कानूनी लड़ाइयों में, तो कभी अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए।
यह शानदार स्टारकास्ट सीरीज को और भी दमदार बनाती है, खासकर काजोल की बेहतरीन परफॉर्मेंस दर्शकों को जरूर इंप्रेस करेगी।
यह भी पढ़ें: टॉप 10 में ट्रेंड कर रही साउथ थ्रिलर, सस्पेंस बेहिसाब, क्लाइमैक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, IMDb रेटिंग इतनी
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!