The Family Man Season 4: क्या हुआ कन्फर्म, कब आएगा नया सीजन और क्या हो सकती है कहानी? जानें सबकुछ

By

लोकप्रिय स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ The Family Man का तीसरा सीजन पिछले साल नवंबर में रिलीज़ हुआ था और इसने दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखा। नए सीजन में एक्शन, इमोशनल पल और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिले। इस बार कहानी में कुछ नए किरदार भी जोड़े गए, जिनमें निम्रत कौर और जयदीप अहलावत शामिल हैं, जिन्होंने शो में नई एनर्जी भर दी। वहीं, मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आए।

पिछले सीजनों में श्रीकांत को एक कुशल और भरोसेमंद इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया था, लेकिन तीसरे सीजन में उनके फैसलों और वफादारी पर सवाल उठते दिखाई दिए, जिसने कहानी को और दिलचस्प बना दिया।

The Family Man Season 4 हुआ कन्फर्म?

सीजन 3 के अंत में कहानी को ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया, जहां कई सवाल अनसुलझे रह गए। आखिरी सीन में कहानी को एक ऐसे क्लिफहैंगर पर छोड़ा गया कि दर्शकों के बीच अगले सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। इसी बीच, एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सबका जवाब 4th सीजन में होगा, जल्दी मिलते हैं!” इस स्टेटमेंट से साफ संकेत मिलता है कि शो का अगला सीजन आने की पूरी संभावना है।

The Family Man Season 4 रिलीज़ टाइमलाइन

हालांकि, रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, The Family Man Season 4 को आने में एक से दो साल का समय लग सकता है। पहले की तरह यह सीजन भी Amazon Prime Video पर ही रिलीज़ होने की उम्मीद है।

The Family Man Season 4 का संभावित प्लॉट

कहानी की बात करें तो चौथे सीजन में तीसरे सीजन के अधूरे रह गए पहलुओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। श्रीकांत की स्थिति, उनकी पर्सनल लाइफ और देश की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा — इन सभी मुद्दों को नए सीजन में विस्तार से दिखाया जा सकता है। राज एंड डीके की खासियत रही है कि वे जासूसी, फैमिली ड्रामा और डार्क ह्यूमर को बेहतरीन तरीके से मिलाते हैं, और यही अंदाज सीजन 4 में भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: BSNL लाया नया सिल्वर जुबली प्लान, 225 रुपये में महीने भर मौज, 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ये सब..

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By