कौड़ियों के बजट में बनी फिल्म ने रचा इतिहास.. OTT पर इस दिन हल्ला काटेगी साउथ की Dhurandhar Amma! IMDb रेटिंग दिमाग हिला देगी

HIGHLIGHTS

South की एक ऐसी फिल्म भी है जो बेहद काम बजट में बनी लेकिन रिकॉर्ड बनाए हैं।

IMDb रेटिंग में भी इस फिल्म को गजब रिस्पॉन्स मिला है।

OTT पर आप इस साउथ की धुरंधर फिल्म को कब और कहाँ देख पाएंगे, देखें।

आजकल सिनेमा की परिभाषा भी बदलती जा रही है, आज समय वह है कि सभी दर्शक बड़े बजट और भारी VFX वाली फिल्मों की चर्चा करने लगे हैं और उन्हें भी देखने के लिए भी प्रेरित किए जा रहे हैं। असल में, ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि आजकल बड़ी फिल्मों का ही विज्ञापन और प्रोमोशन ज्यादा होने लगा है। ऐसे में कहीं न कहीं छोटे बजट में बनी फिल्में पीछे छूटने लगी हैं। हालांकि, अगर किसी फिल्म की कहानी और कास्ट के अलावा ऐक्टिंग दमदार हो तो फिल्म चाहे काम बजट में बनी और ज्यादा प्रोमोशन आदि भी न हुआ हो, इसके बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ही लेती है। इस समय OTT पर ऐसी कई फिल्मों और वेब सीरीज के उदाहरण हमारे सामने हैं। हालांकि, आज ऐसी ही एक फिल्म हमारे सामने है, यह एक साउथ की दमदार फिल्म है, जो काम बजट में तो बनी है लेकिन इसने सिनेमाघरों को अपनी कहानी और ऐक्टिंग के दम पर हिलाकर रख दिया है। यह फिल्म Thai Kizhavi है। सिनेमाघरों में आने के बाद अब यह OTT पर भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसकी IMDb रेटिंग बताती है कि यह कहानी दर्शकों को किस कदर प्रभावित कर चुकी है।

क्या है Thaai Kizhavi फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी एक गांव की बुजुर्ग महिला पावनुथाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से साहूकार होती है और पूरे गांव में उसका दबदबा होता है। इसे गाँव की दबंद और धुरंधर टाइप की महिला कहा जा सकता है। लोग उससे डरते भी हैं और सम्मान भी करते हैं। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब पावनुथाई को लकवा मार जाता है और वह बिस्तर पर पड़ जाती है। जैसे ही यह खबर उसके शहर में रहने वाले बेटों को मिलती है, वे तुरंत गांव पहुंच जाते हैं। लेकिन यहां कहानी में असली खेल शुरू होता है।

Thaai Kizhavi की कहानी में आगे क्या होता है?

असल में, कहानी इस दबंद अम्मा के बीमार पड़ने के बाद इसलिए बदल जाती है क्योंकि इसके बेटों को इसकी बीमारी से ज्यादा खजाने में ज्यादा दिलचस्पी होती है। उन्हें कैसे भी पता चल जाता है कि उसके पास 1 किलो से ज्यादा सोना है। अब पूरी फिल्म उसी तिजोरी की चाबी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ठिकाना सिर्फ पावनुथाई को पता है। बिस्तर पर होने के बावजूद वह अपनी चालाकी से अपने लालची बेटों को अपने इशारों पर नचाती रहती है। फिल्म में लालच, परिवार और रिश्तों को डार्क कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है, इस कहानी की सबसे बड़ी ताकत ही यह है।

फिल्म में Radhika Sarathkumar की ऐक्टिंग के सब कायल

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लीड एक्ट्रेस Radhika Sarathkumar हैं, जिन्होंने पावनुथाई का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने बिना ज्यादा डायलॉग के सिर्फ एक्सप्रेशन और आंखों के इशारों से ऐसा दमदार अभिनय किया है कि पूरी फिल्म उन्हीं के आसपास घूमती है। बाकी कलाकारों ने भी फिल्म में कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से कहानी को और मजेदार बना दिया है।

कम बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है!

इस फिल्म की सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद ज्यादा पहुँच गया है, मतलब, जिस बजट में फिल्म को बनाया गया थे, यह उससे लगभग लगभग 8 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म को लगभग लगभग 10 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने 57 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा दुनिया भर में करीब 78 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की IMDb rating bhi इसकी गवाह है। फिल्म को यहाँ 8.1 रेटिंग मिली है, इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म काफी ज्यादा भाई है।

OTT पर कब रिलीज हो रही दबंग अम्मा की फिल्म?

Thaai Kizhavi फिल्म को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द OTT पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रिमियर 10 अप्रैल 2026 को JioHotstar पर होने वाला है। अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ तमिल में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, ऐसा होने से यह केवल साउथ ही नहीं नॉर्थ इंडिया के दर्शकों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन होगी। वैसे भी नॉर्थ इंडिया के लोगों को इस समय साउथ की फिल्में ज्यादा भा रही हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के ‘रामावतार’ की पहली झलक देख ताज़ा हुई पुरानी यादें.. देश के कण कण में गूँजा ‘जय श्री राम’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :