South OTT Releases this weekend: वीकेंड को खास बना देंगी ये क्राइम और इमोशन से भरी फिल्में..मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Updated on 18-Feb-2026

South OTT Releases this weekend: अगर आप मलयालम सिनेमा के शौकीन हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए खास नहीं खासम खास होने वाला है। इस हफ्ते कई चर्चित और अवॉर्ड विनिंग फिल्में OTT पर दस्तक दे चुकी हैं, इन्हें साउथ की सबसे दमदार फिल्मों में भी जगह मिली हुई है। हालांकि, सबसे खास चर्चा उस फिल्म की है जिसने Cannes से लेकर न्यूयॉर्क तक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर सराहना बटोरी है। आइए साउथ की इन सबसे दमदार फिल्मों के बारे में जानते हैं, यहाँ इनकी कहानी से लेकर आप इन्हें कहाँ देख सकते हैं की डिटेल्स मौजूद हैं।

All We Imagine as Light

सबसे ज्यादा सुर्खियों में है All We Imagine as Light। पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने Cannes Film Festival समेत कई प्रतिष्ठित इवेंट्स में कई अवार्ड्स भी जीते हैं। कहानी एक नर्स प्रभा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दूर रह रहे पति की यादों में उलझी रहती है। एक यात्रा के दौरान उसे अपनी दोस्त अनु के राज का पता चलता है, और घटनाएं उसे भावनात्मक रूप से एक नई समझ की ओर ले जाती हैं। फिल्म अब JioHotstar पर देखी जा सकती है।

Advertisements

Kadadan

इसके बाद इस वीकेंड आप Kadakan को भी देख सकते हैं, यह भी OTT पर इस समय स्ट्रीम हो रही है। यह कहानी निलंबूर के सुल्फी और उसके विद्रोही पिता हैदर अली के इर्द-गिर्द घूमती है। पिता-पुत्र के रिश्ते, गुस्से और किस्मत के टकराव को फिल्म भावनात्मक अंदाज में दिखाती है। इसे आप Sun NXT पर देख सकते हैं।

Sookshmadarshini

जिस फिल्म का OTT रिलीज डेट अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन जिसकी चर्चा जोरों पर है, वह है Sookshmadarshini। इसमें नज़रिया, समाज और ऑनर किलिंग जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। कहानी प्रिया नाम की युवती की है, जो अपने पड़ोसी के परिवार की सच्चाई उजागर करती है। यह फिल्म जल्द ही ZEE5 पर आने की उम्मीद है।

Pani

अगर आप एक अलग ही उलझी हुई कहानी देखना चाहते हैं तो आपको Pani जरूर देखनी चाहिए, इसमें आपको जोजू जॉर्ज नजर आएंगे। यह कहानी एक शांत जीवन जी रहे दंपति की है, जो अपराध की दुनिया में उलझ जाते हैं। इसे SonyLIV पर देखा जा सकेगा।

I Am Kathalan

इसके अलावा I Am Kathalan भी रिलीज लाइनअप में है। यह साइबर रिवेंज ड्रामा है, जिसमें एक युवक अपने निजी दर्द और करियर की असफलताओं के बाद गलत रास्ता चुनता है। फिल्म को Manorama Max पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

क्यों OTT पर खास रहने वाला है ये वीकेंड?

इस हफ्ते की खास बात यह है कि मलयालम सिनेमा (साउथ सिनेमा) सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की जटिल परतों को भी सामने रख रहा है। चाहे वह रिश्तों की खामोशी हो, गांव-शहर का संघर्ष हो या फिर सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज, इन फिल्मों में भावनात्मक गहराई नजर आती है। अगर आप कॉमेडी नहीं बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाला कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए सही मौका है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 20 फरवरी को कंटेंट की बौछार, एक ही दिन 4 बड़ी रिलीज.. Prime Video और Netflix पर देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :