अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज़ में से एक – Sapne Vs Everyone – के सीजन 2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. अब दर्शक नए सीजन की रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. जनवरी 2024 में आए इसके पहले सीज़न के बाद से ही फैंस इस सीरीज के सीजन 2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. सीजन 1 बिलकुल आंखे खोल देने वाला था जहां जिम्मी और प्रशांत के हालात को देखकर फैंस काफी चौंक गए थे और अगले सीजन का तो इंतज़ार करना भी काफी मुश्किल हो गया था.
सीजन 2 का ट्रेलर सीजन 1 के सबसे ख़ास पलों को फिर से दिखा के ट्रेलर में एक अलग ही जान डाल देता है. सीजन 1 मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित था और उसमें लोग कैसे कैसे स्ट्रगल करते हैं यह भी काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया था. ट्रेलर में सीजन 1 का बड़ा पहलु दिखाया गया है जिसमें हर बड़े कदम के साथ सत्ता संघर्ष साथ में आता है.
Sapna Vs Everyone Season 2 का प्लॉट प्रशांत और उसके बॉलीवुड में कदम जमाने के सपने को पूरा करने के मुश्किल सफ़र को दिखाता है. साथ ही जिम्मी “सेल्स गॉड” की रियल एस्टेट की दुनिया में अपने अंकल मामा से बदला लेने के लक्ष्य को भी नहीं भूलता। इसके साथ ही सीज़न 2 में जिम्मी के राजनीतिक दुनिया में और शामिल होने के सफ़र को भी दिखाया जाएगा। इस नए सीजन में और भी इंटेंस और रौंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स और किरदारों में आये बदलाव भी देखने मिलेंगे.
अंबरीश वर्मा निर्देशक होने के साथ ही इस सीरीज में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं. इसके अलावा परमवीर चीमा, विजयंत कोहली, एकलव्य कश्यप, जयरूप जीवन, खुशाली कुमार और नवीन कस्तूरिया भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नज़र आएंगे। साथ ही परमवीर चीमा, वैशाख शंकर भी अहम भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे।
सपने वर्सेज़ एवरीवन सीज़न 2 को 1 मई 2026 को एक्सक्लूसिव तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड की Social Drama सीरीज, पहला एपिसोड देखते ही पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड