The Raja Saab OTT Release Date..इस प्लेटफॉर्म पर आया ‘बाहुबली प्रभास’ की फिल्म का एक्स्टेंडेड वर्जन

Updated on 06-Feb-2026

raja saab ott: प्रभास के फैंस के लिए इस हफ्ते ओटीटी पर बड़ा धमाका होने वाला है। प्रभास की फिल्म The Raja Saab अब अपनी डिजिटल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है और यह इसी हफ्ते JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है। ओटीटी रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ देखने को मिला, जब जियोहॉटस्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार पोस्ट शेयर कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

जियोहॉटस्टार ने एक पोस्ट में बताया कि आख़िरी समय में आई कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से फिल्म का Extended Cut भी जोड़ा गया है। इसी पोस्ट में यह भी साफ किया गया कि 6 फरवरी को भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार की फिल्म प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला और Remind Me बटन पर रिकॉर्ड क्लिक होने लगे।

भारी ट्रैफिक को देखते हुए जियोहॉटस्टार को एक और बयान जारी करना पड़ा, जिसमें उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अभूतपूर्व ट्रैफिक देखा जा रहा है। यूजर्स की दीवानगी को देखते हुए सर्वर अपग्रेड किए गए हैं ताकि दर्शकों को बिना किसी रुकावट के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके। साफ है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को लेकर प्लेटफॉर्म भी पूरी तरह तैयार है।

The Raja Saab पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 205 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म प्रभास और निर्देशक मारुति की पहली साथ में की गई परियोजना है, जिसे लेकर शुरुआत से ही खास उम्मीदें थीं।

फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार लीड रोल में नजर आती हैं। मालविका मोहनन की यह पहली तेलुगु फिल्म है, जबकि निधि अग्रवाल ने ‘बेसी’ नाम की एक नन का अहम किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, जरीना वहाब और बोमन ईरानी जैसे मजबूत कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

कहानी राजा साब की है, जो अपने लापता दादा की तलाश में निकलता है। यह तलाश उसे एक रहस्यमयी और डरावनी हवेली तक ले जाती है, जहां छिपे हैं कई खौफनाक राज़ और अलौकिक ताकतें। हॉरर, फैंटेसी और इमोशन का ये मेल फिल्म को थिएटर के बाद अब ओटीटी पर नया जीवन देने वाला है।

यह भी पढ़ें: 6 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: तीन दिन बाद अचानक फिर टूटी चांदी, सोने का दाम भी लुढ़का, देखें ताज़ा भाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :