OTT Next Week Releases: अगर आप इस बार बिना थिएटर में जाए घर बैठे ही थिएटर का मज़ा लेना चाहते हैं और OTT पर घर बैठे ही मूवीज़ और वेब सीरीज़ देखना चाहते हैं, तो इस सितम्बर की शुरुआत आपके लिए बहुत ख़ास होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस सितंबर ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होने जा रहीं हैं। तो आइये जानते हैं की इन में से किस मूवी या सीरीज़ को इस वीकेंड आप अपनी बिंज लिस्ट में डालने वाले हैं और कौन सी फिल्म या वेब सीरीज़ किस OTT प्लेटफार्म पर और कब रिलीज़ होने जा रही है।
जियो हॉटस्टार के मेंबर्स के लिए यह सितंबर बहुत ही ज़यादा खास होने वाला है क्यूंकि 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का प्रीमियर है। इस बार शो में कौन से बड़े कंटेस्टेंट आने वाले हैं और इस बार कोनसा कंटेस्टेंट इस शो की शान रहने वाला है, इन सारे सवालों के जवाब के लिए तो जनता कब से उत्सुक बैठी है।
गांधारी के रिलीज़ को लेकर तो फंस कुछ ज़्यादही एक्साइटेड हैं। तापसी पन्नू स्टारर यह मूवी तो अपनी घोषणा के समय से ही ही लोगों के बीच सुर्ख़ियों में है। बात करें अगर इस मूवी की कहानी कि तो इस मूवी की कहानी एक माँ के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने बच्चों के लिए हर हद पार कर देती है। इस फिल्म की कहानी चोरी के आरोप के कारण बीते कुछ वक्त से विवादों में भी रही है। यह फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
अगर इमोशंस और रोमांस से दिल भर गया है और देखना चाहते हैं सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर कोई अच्छी वेब सीरीज़, तो यह सीरीज़ आपके लिए एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। इसके पहले सीज़न ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे, अब ऑडियंस इसके दुसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।
अगर आपकी पसंद पॉलिटिक्स, द्रमाओर एक्शन है, तो ZEE5 पर रिलीज़ होने वाले इस नए प्रोजेक्ट को बिलकुल भी मिस मत कीजियेगा। यूँ तो इस शो के प्रीमियर की तारीक़ 11 सितंबर बताई गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रहे गॉसिप्स को ध्यान में रखते हुए ये कहा जा सकता है कि मेकर्स इसे बतौर सरप्राइज पहले हफ्ते में भी रिलीज कर सकते हैं। इस फिल्म में आपको एक्शन से लेकर सरकार की कूटनीति तक सारी चीज़ों का ज़ायका मिल सकता है।
सोशल मीडिया के पर हो रहे गॉसिप्स के अनुसार धमाल-4 भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज़ हो सकती है। इस मूवी की नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर को रिलीज़ होने की खबर सुर्ख़ियों में है लेकिन मूवी के मेकर्स ने अभी तक रिलीज़ डेट को लेकर किसी भी तरह की टिप्पड़ी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 OTT Release Date: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचेगी अफरा-तफरी, जानें कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स