फरवरी का पहला पूरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ फिल्में या वेब सीरीज़ की ही भरमार नहीं होने वाली है, बल्कि इस बार तो ग्रैमी अवॉर्ड्स जैसे इंटरनेशनल इवेंट्स, दमदार डॉक्यूमेंट्री, कोर्टरूम थ्रिलर और हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी भी आपको देखने को मिलने वाली हैं। आप चाहे म्यूज़िक लवर्स हों, ड्रामा पसंद करने वाले दर्शक हों या फिर फैमिली के साथ टाइम पास करना चाहने वाले आम आदमी, हर किसी के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ नया आने वाला है। आइए जानते है कि आखिर इस सप्ताह 2 फरवरी से लेकर 8 फरवरी 2026 के बीच आप किन मूवीज और वेब सीरीज को OTT Platform- Netflix, Prime Video, ZEE5, SonyLIV और JioHotstar पर देख सकते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते OTT पर क्या देखें, तो नीचे 2 फरवरी से 8 फरवरी तक की टॉप OTT रिलीज़ की पूरी डिटेल दी गई हैं, आप डेट के साथ वेब सीरीज और मूवी के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
कहाँ और कब आने वाला है: JioHotstar (2 फरवरी को)
म्यूज़िक फैंस के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी पेशकश Grammy Awards 2026 होने वाला है। इसका 68वां एडिशन भारत में JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। शो को होस्ट कर रहे हैं Trevor Noah और इस बार स्टेज पर Lady Gaga, Justin Bieber और Sabrina Carpenter जैसे ग्लोबल स्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस शो में होने वाला खास ट्रिब्यूट सेगमेंट भी इस ईवेंट को सबसे खास बना देने वाला है।
कहाँ और कब देखें: Prime Video (4 फरवरी को)
साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से निकली तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी Nari Nari Naduma Murari एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसकी ज़िंदगी तब उलझ जाती है, जब उसका कॉलेज पास्ट अचानक सामने आ जाता है। Sharwanand, Sakshi Vaidya और Samyuktha Menon की तिकड़ी इस फिल्म को एंटरटेनिंग बनाती है। फैमिली ऑडियंस के लिए यह एक आसान और मज़ेदार वॉच हो सकती है।
कहाँ और कब देखें: Prime Video (4 फरवरी को)
पॉपुलर बुक पर आधारित Relationship Goals एक मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें करियर, रिलेशनशिप और इमोशनल कन्फ्यूज़न को हल्के अंदाज़ में दिखाया गया है। फिल्म में Kelly Rowland और Method Man अहम भूमिकाओं में हैं।
कहाँ और कब देखें: ZEE5 (फरवरी में रिलीज होगी)
अनुराग कश्यप की जानी मानी और दुनिया भर की सैर करके इंडिया में लौटने वाली फिल्म Kennedy अब जल्द ही OTT Platform पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए मुहैया करवाया जाने वाला है। Anurag Kashyap के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर Rahul Bhat और Sunny Leone को एकदम अलग अवतार में पेश करती है। Cannes समेत कई इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में सराहना पाने के बाद अब यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम के लिए तैयारी कर रही है।
कहाँ और कब देखें: Netflix (5 फरवरी को)
लीगल थ्रिलर के फैंस के लिए The Lincoln Lawyer का चौथा सीज़न आ रहा है। इस बार कहानी और ज्यादा डार्क और इंटेंस हो जाती है, जहां मिकी हालर खुद एक बड़े केस में फंस जाता है। कोर्टरूम ड्रामा और पर्सनल स्ट्रगल का कॉम्बिनेशन इस सीज़न को खास बनाता है।
कहाँ और कब देखें: Prime Video (6 फरवरी को)
Kate Winslet की आवाज़ में सुनाई गई यह डॉक्यूमेंट्री Finding Harmony: A King’s Vision किंग चार्ल्स III की पर्यावरण से जुड़ी सोच को दिखाती है। नेचर, सस्टेनेबिलिटी और इंसानी ज़िम्मेदारी पर बनी यह फिल्म शांति पसंद दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव दे सकती है।
कहाँ और कब देखें: JioHotstar (फरवरी में OTT पर आएगी)
कॉमेडी के शौकीनों के लिए Kis Kisko Pyaar Karoon 2 एक दमदार ऑप्शन के तौर पर देखी जा सकती है। Kapil Sharma एक बार फिर अपनी उलझी हुई शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर बड़े पर्दे के बाद OTT पर लौट रहे हैं। रिलीज़ डेट अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन फिल्म इसी हफ्ते आने की उम्मीद है।
कहाँ और कब देखें: Netflix (6 फरवरी को)
स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री Queen of Chess शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी जूडित पोलगार की ज़िंदगी पर आधारित है। यह फिल्म न सिर्फ शतरंज बल्कि जेंडर बायस और संघर्ष की कहानी भी दिखाती है। अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
कहाँ और कब देखें: JioHotstar (6 फरवरी को)
Rebel Star Prabhas की फिल्म The Raja Saab अब OTT पर आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक बार देखने लायक हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म OTT पर कैसा परफ़ॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें: सस्पेंस में Maharaja की भी बाप है Anurag Kashyap की ये वाली फिल्म! दिमाग घुमाने वाला है क्लाइमेक्स