अगर आपने कभी मिर्जापुर वेब सीरीज देखी है, तो एक बात पक्की है, ये सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक अलग ही दुनिया है, जहां गद्दी, ताकत और बदले का खेल चलता है। Mirzapur ने इतने सालों में जो फैनबेस बनाया है, वो यूं ही नहीं बना। हर किरदार, हर डायलॉग और हर सीन लोगों के दिमाग में बैठ गया है। और अब, जब लोग इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे, तभी मेकर्स ने एक बड़ा ट्विस्ट दे दिया, जो Mirzapur: The Movie के तौर पर सामने आया है।
इस बार कहानी आपके मोबाइल स्क्रीन तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि सीधे सिनेमाघरों तक पहुंचने वाली है। हाल ही में हुए एक बड़े इवेंट में Prime Video ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया, और तब से ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है। Mirzapur: The Movie- 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यानी इस बार भौकाल सिर्फ घर पर नहीं, बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।
कहानी को लेकर अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जो बातें सामने आ रही हैं, वो आपकी एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी हैं। सबसे बड़ी खबर ये है कि मुन्ना भैया और कम्पाउंडर जैसे किरदार, जो सीरीज में खत्म हो चुके थे, उनकी वापसी हो सकती है। अब ये कैसे होगा?
ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में कुछ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे कलाकार इस कहानी का हिस्सा बनेंगे। यानी पुराने किरदारों के साथ नई एंट्री इस कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देने वाली है।
डायरेक्शन की बात करें तो यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ही डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सीरीज के पिछले सीजन संभाले थे। इसका मतलब ये है कि मिर्जापुर का जो असली टोन है वही रॉनेस, वही डार्कनेस आपको फिल्म में भी देखने को मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी..Panchayat Season 5 के साथ लौटेंगे ‘बनराकस-बिनोद’, Prime Video ने दे दी बड़ी जानकारी