मिर्जापुर की गलियों में सत्ता की जंग, खून-खराबा, और ट्विस्ट्स का तड़का, ये सब तो इस शो का ट्रेडमार्क है। सीजन 3 के धमाकेदार अंत के बाद फैंस के दिमाग में बस एक ही सवाल है, अब आगे क्या? कालीन भैया की गद्दी पर कौन बैठने वाला है? गुड्डू भैया का अगला मास्टरप्लान क्या होगा? और क्या मुन्नाी भैया की धमाकेदार वापसी होगी? चलो, एक-एक करके हर संभावित ट्विस्ट को खोलते हैं!
पिछले सीजन में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) को शरद शुक्ला ने कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन कालीन भैया का रुतबा तो बरकरार है। खबरें हैं कि सीजन 4 में वो और ताकत के साथ वापसी करेंगे। मिर्जापुर की गलियों में फिर से खून की होली खेलने की तैयारी है, और कालीन भैया शायद इस बार कोई ऐसा दांव चलें, जो सबके होश उड़ा दे। सवाल ये है, क्या वो फिर से मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर पाएंगे, या कोई नया खिलाड़ी उनकी राह रोकेगा?
यह भी पढ़ें: क्या आपका फोन सुन रहा है आपकी पर्सनल बातें? अभी चेक करें फोन की ये सेटिंग और कर लें ये काम
गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) की जोड़ी पिछले सीजन में अलग-अलग रास्तों पर थी, लेकिन क्या इस बार वो अपने झगड़े भुलाकर एक नया गठजोड़ बनाएंगे? अगर ऐसा हुआ, तो उनके दुश्मनों की नींद उड़ जाएगी। गुड्डू का गुस्सा और गोलू की चालाकी मिलकर मिर्जापुर में तूफान ला सकती है। फैंस को इस जोड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन क्या ये गठजोड़ सचमुच होगा? ये तो स्क्रीन पर ही पता चलेगा!
बीना त्रिपाठी (रसिका दुगल) हमेशा से मिर्जापुर की सबसे चालाक खिलाड़ी रही हैं। उनकी पॉलिटिकल समझ और स्मार्ट मूव्स ने हर बार कहानी में ट्विस्ट लाया है। खबरें हैं कि सीजन 4 में बीना कोई नया दांव चलेगी, जिससे वो मिर्जापुर की सत्ता में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है। क्या उनका अगला कदम कालीन भैया को सपोर्ट करेगा या गुड्डू के खिलाफ जाएगा? ये देखना मजेदार होगा!
कहा जा रहा है कि सीजन 4 में जेपी यादव और मिर्जा अली जैसे किरदारों को बड़ा रोल मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो मिर्जापुर की सत्ता के लिए एक नई लड़ाई छिड़ेगी, जिसमें पुराने और नए गैंग्स आमने-सामने होंगे। ये नए चेहरे कहानी में क्या तूफान लाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।
मुन्ना भैया (दिव्येन्दु) मिर्जापुर के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक हैं। उनकी बिंदास स्टाइल और डायलॉग्स फैंस के दिल में बसे हैं। अफवाहें हैं कि सीजन 4 में मुन्नाब किसी फ्लैशबैक या सरप्राइज ट्विस्ट के साथ लौट सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो ये फैंस के लिए सबसे बड़ा धमाका होगा। लेकिन वो किस अंदाज में आएंगे, ये अभी रहस्य है!
अमेजन प्राइम वीडियो ने अभी तक मिर्जापुर सीजन 4 की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और इनसाइडर लीक के मुताबिक, ये सीजन 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकता है। ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा, जैसा कि पिछले सीजन्स में हुआ था।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 की रिलीज में बचा है कुछ समय, नहीं कट रही इंतज़ार की घड़ियाँ तो देख लो ये 3 वेब सीरीज