कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनमें ना बहुत बड़ा एक्शन होता है, ना भारी-भरकम स्टार कास्ट, लेकिन कहानी ऐसी होती है जो कहीं न कहीं लंबे समाए के लिए आपके जहन में पैठ बना लेती हैं। Maayabimbum को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है, इसे भी एक दिल को छू लेने वाली फिल्म मना जा रहा है। फिल्म की कहानी 2000 के दशक के समय की है, जब मोबाइल और सोशल मीडिया आज जितना फेमस नहीं था, और इस दौरान ही रिश्तों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियां बहुत जल्दी पैदा हो जाती थीं। यह फिल्म कब और कहाँ स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है, आइए इस डीटेल के साथ साथ फिल्म की कहानी और कास्ट आदि पर भी के नजर डाल लेते हैं।
फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट जीवा को दिखाती है, जो अपने दोस्तों के साथ रहता है। जैसे अक्सर कॉलेज के लड़के करते हैं, वैसे ही वो लोग प्यार, लड़कियों और रिश्तों के बारे में बातें करते रहते हैं। इसी दौरान जीवा को सुमति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में असली मोड़ यहां आता है जब जीवा अपने दोस्तों से अपनी फीलिंग्स शेयर करता है, और उसके दोस्त उस प्यार को प्यार नहीं बल्कि लस्ट समझ लेते हैं। यहीं से गलतफहमियों की शुरुआत होती है और धीरे-धीरे एक रिश्ता जाने अनजाने उलझता चला जाता है।
फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यही बताई जा रही है कि ये फिल्म प्यार और आकर्षण (love vs lust) के बीच के फर्क को दिखाती है। कई बार इंसान खुद नहीं समझ पाता कि वो जो महसूस कर रहा है, वो प्यार है या सिर्फ आकर्षण और यही कन्फ्यूजन पूरी कहानी को आगे बढ़ाता है। 2005 के दौर की सेटिंग होने की वजह से फिल्म में उस समय की कॉलेज लाइफ, सोच और रिश्तों का तरीका भी देखने को मिलेगा, जो आज से थोड़ा अलग था।
सबसे बड़ा सवाल है कि यह अजीब और बड़े ट्विस्ट वाली कहानी आप कहाँ और कब देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता देते है कि OTT से पहले फिल्म को थिएटर्स में 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया था, अब यह 27 मार्च 2026 से OTT प्लेटफॉर्म Sun NXT पर स्ट्रीम होने वाली है। यानी अगर आपने थिएटर में मिस कर दी थी, तो अब घर पर देख सकते हैं।
फिल्म को K. J. Surendar ने लिखा और डायरेक्ट भी किया है इसके अलावा फिल्म के निर्माता भी यहीं हैं। फिल्म में लीड रोल में Akash Natranjan और Janaki हैं। फिल्म का म्यूजिक Nandha ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी Edwin ने संभाली है। मतलब ये एक ऐसी फिल्म है जहां एक ही टीम ने मिलकर पूरा विज़न बनाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को देखने वालों ने काफी पसंद किया है और इसे IMDb पर 9.3 रेटिंग मिली है। इसका मतलब ये फिल्म मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म आप जल्द ही अपने Mobile और TV पर आसानी से देख पाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: धांसू हैं BSNL के ये रिचार्ज प्लान.. Reliance Jio और Airtel को देते हैं पटखनी, बेनेफिट्स उड़ा देंगे होश