अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो आपके लिए OTT और इसके बाजार भी बहुत कुछ है लेकिन अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा में कॉमेडी का तड़का चाहिए तो आपके लिए एक बढ़िया और सबसे शानदार खबर आ चुकी है। असल में, नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज मामला लीगल है (Maamla Legal Hai) अपने नए सीजन के साथ लौट रही है। पहला सीजन 2024 में आया था और अपनी अलग तरह की देसी कोर्टरूम कॉमेडी, अजीबोगरीब केस और मजेदार किरदारों की वजह से इसने लोगों के दिलों को जीता था। अब Netflix के होम पेज से जानकारी मिल रही है कि Maamla Legal Hai Season 2 देश में 3 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला है।
Maamla Legal Hai Season 2 को अगर देखा जाए तो ट्रैलर से जानकारी मिलती है कि इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट यही होने वाला है कि बार एसोसिएशन से कोई वकील सीधे ही जज बन रहा है। इसका मतलब है कि Ravi Kishan aka VD Tyagi को आप एक नए ही किरदार में देखने वाले हैं, यह इस बार के सीजन में पटपरगंज जिला कोर्ट के सबसे अलग और शोर-शराबे वाले वकील के तौर पर नहीं एक जज की भूमिका में केस सुनने वाले हैं। पहले सीजन में उनके स्टाइल, ड्रामा और छोटे-छोटे केसों को बड़े केस की तरह पेश करने के अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया था। हालांकि, इस बार वह इस किरदार को कुछ ज्यादा ही गहराई से पेश करने वाले हैं।
Maamla Legal Hai 2 में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं, इसमें Kusha Kapila और Dinesh Lal Yadav नजर आने वाले हैं। इनकी एंट्री से शो में और ज्यादा कॉमेडी और नया मसाला देखने को मिल सकता है। हालांकि, वहीं पुराने किरदार जैसे निधि बिष्ट, नइला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा भी अपने रोल में वापसी करने वाले हैं।
यह सीरीज Netflix पर स्ट्रीम होगी। पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था, इसलिए उम्मीद है कि दूसरा सीजन भी रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio का OMG Plan! इस ताबड़तोड़ रिचार्ज ने यूजर्स की कर दी बल्ले बल्ले, एयरटेल के उड़ा दिए होश?