क्राइम थ्रिलर में अव्वल है साउथ की ये वाली फिल्म, IMDb पर मिली 7.7 की रेटिंग, इस ओटीटी पर मौजूद

By

अगर आप सस्पेंस और क्राइम से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। आज हम आपको साउथ सिनेमा की एक ऐसी दमदार क्राइम थ्रिलर के बारे में बता रहे हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म अंधेरे रहस्यों और मुश्किल अतीत का खुलासा करती है। इसमें आपको ड्यूटी, धोखा और परिवार जैसे विषय देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म का नाम ‘इरट्टा’ है। कहानी एक पुलिसकर्मी के रहस्यमयी कत्ल से शुरू होती है, जिसकी मौत वागामोन पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के दौरान हो जाती है। इसके बाद उसका हमशक्ल जुड़वा भाई इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे शक की सुई उसी थाने में काम करने वाले तीन पुलिस अधिकारियों पर टिक जाती है। सच्चाई क्या है और कातिल कौन, यह जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है।

फिल्म की स्टार कास्ट

‘इरट्टा’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी रोहित एम. जी. कृष्णन ने लिखी है और निर्देशन की कमान भी उन्होंने खुद संभाली है। फिल्म में जोजू जॉर्ज ने डबल रोल निभाया है, जबकि उनके साथ अंजलि, आर्या सलीम और श्रीकांत मुरली अहम किरदारों में नजर आते हैं।

‘ठग लाइफ’ में भी दिखा लीड एक्टर

जोजू जॉर्ज इससे पहले कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में भी काम कर चुके हैं। जब चेन्नई में ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च हुआ था, तब कमल हासन ने ‘इरट्टा’ की खुलकर सराहना की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जोजू जॉर्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कमल हासन से मिली यह तारीफ उनके लिए ऑस्कर जीतने जैसी है।

कहां देखें

इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की मजबूत रेटिंग हासिल है। हालांकि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मलयालम भाषा में उपलब्ध है, लेकिन जो लोग इसे हिंदी में देखना चाहते हैं, वे इसका डब्ड वर्जन यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं गली दाल, ओटीटी पर आते ही काटा बवाल, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By